-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Mercedes Benz India Ceo Statement On Electric Vehicle Charging Station
मर्सिडीज-बेंज इंडिया का ईवी को लेकर बड़ा बयान, ईवी चार्जिंग के लिए शुरू हो यूपीआई जैसा सिस्टम
- Written By: अपूर्वा नायक
देश के ऑटोमोबाइल सेगमेंट के सबसे लक्जरी ब्रांड्स में से एक मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े चार्जिंग स्टेशन को लेकर बड़ी बात कही है। इस कंपनी के सीईओ ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर में लक्जरी कार सेगमेंट के लिए मशहूर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ईवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। इसके लिए विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा सभी चार्जिंग स्टेशनों पर रियल टाइम इंफोर्मेंशन मिले इसके लिए एक साझा मंच बनाने की समर्थन किया है।
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक यानी एमडी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ संतोष अय्यर ने बताया कि यह साझा ऐप ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा देश में ईवी स्वीकार्यता में बढ़ावा देगा। पीटीआई-भाषा से बातचीत में अय्यर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे को सुगम बनाने की जरूरत है। अय्यर ने कहा, “आज अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं, तो आपको अपने फोन पर तीन-चार अलग-अलग ऐप की जरूरत होती है। हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह यूपीआई आधारित प्रणाली जैसी कोई चीज लेकर आए।”
ईवी की सुविधा अगले स्तर पर
उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी में अग्रणी है, लेकिन जब चार्जिंग की बात आती है, तो अभी भी कई ऐप हैं। अय्यर ने कहा, “वे (ऐप) एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं, भुगतान गेटवे एकीकृत नहीं हैं…अगर इसे हल किया जा सकता है तो ईवी की सुविधा अगले स्तर पर होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Video Call Scam: वीडियो कॉल पर मुस्कुराना पड़ सकता है भारी, अकाउंट हो जाएगा खाली
नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका AI पर बढ़ा रहा है तकनीकी नियंत्रण? विकास के लिए चाहिए उच्चस्तरीय एआई
एक भी चार्ज पॉइंट संचालक नहीं
एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जर्मनी और दुनिया के कई हिस्सों में मर्सिडीज के ग्राहक एक ऐप से चार्जिंग सहित विभिन्न सेवाओं के लिए भुगतान करने में सक्षम हैं। अय्यर ने कहा, “लेकिन भारत में हम इसे पूरी तरह से लागू नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारे पास एक भी चार्ज पॉइंट संचालक नहीं है जो इसे एकीकृत कर सके।” उन्होंने कहा कि सरकार को एक मंच तैयार करना होगा और फिर सभी एग्रीगेटर्स को वहां लाना होगा।
ऑटोमोबाइल सेगमेंट में है मशहूर
आपको बता दें कि मर्सिडीज-बेंज भारत के लक्जरी कार सेगमेंट में कार प्रदान करने के लिए मशहूर है। र्सिडीज बेंज जर्मन निर्माता डेमलर एजी की एक बहुराष्ट्रीय इकाई है और यह ब्रांड ऑटोमोबाइल, बसों, कोच और ट्रकों के लिए फेमस है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mercedes benz india ceo statement on electric vehicle charging station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PM5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
Jul 03, 2026 | 12:37 PM‘होर्मुज स्ट्रेट हमारी लाल रेखा, दखल दिया तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी आखिरी चेतावनी; खाड़ी में संकट के बादल
Jul 03, 2026 | 12:36 PM3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














