-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzuki Will Expand Nexa Sales Network
Maruti Suzuki बढ़ाएगी ‘NEXA’ के बिक्री नेटवर्क, छोटे शहरों में जोड़ेगी 100 शोरूम
- Written By: शुभम सोनडवले
देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) 'नेक्सा' के बिक्री नेटवर्क को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 'नेक्सा' के बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर लगभग 650 आउटलेट तक करने की है। कंपनी का का लक्ष्य देशभर के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना है।

नेक्सा शोरूम (फोटो: मारुति सुजुकी)
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ‘नेक्सा’ के बिक्री नेटवर्क को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष (2024-25) में ‘नेक्सा’ के बिक्री नेटवर्क को बढ़ाकर लगभग 650 आउटलेट तक करने की है। कंपनी का का लक्ष्य देशभर के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाना है।
कंपनी का लक्ष्य देशभर में नेक्सा के लगभग 150 नए शोरूम खोलने का है, जिसमें लगभग 100 छोटे शहरों में होंगे। मारुति ने शुक्रवार को नेक्सा का 500वां शोरूम बेंगलुरु में खोला।
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स छाएंगी जापान में, भारत में बनी कार का एक्सपोर्ट हुआ शुरू
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
कंपनी के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने नेक्सा बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एक बहुत ही आक्रामक योजना बनाई है। अब हम दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में जाने की योजना बना रहे हैं।”
मारुति इग्निस, बलेनो, फ्रॉन्क्स, सियाज, जिम्नी, एक्सएल6, ग्रांड विटारा और इनविक्टो को नेक्सा चैनल के माध्यम से बेचती है। ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट और अर्टिगा जैसे अन्य मॉडल की बिक्री इसके एरीना आउटलेट्स के माध्यम से की जाती है।
यह भी पढ़ें: Maruti की ऑफ रोडिंग कार Jimny पर भारी डिस्काउंट, खरीदने पर बचा सकते हैं 3.30 लाख रुपये
गौरतलब है कि सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने हालही में भारत में यात्री वाहन के रिटेल सेल्स को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार जुलाई में रिटेल सेल्स में कमी देखी गई। ये सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत घटकर 3,41,510 यूनिट्स तक रह गए है।
जुलाई 2023 में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री 3,50,355 इकाई रही थी। आंकड़ों के अनुसार, यूटिलिटी वाहनों ने यात्री वाहन की बिक्री को बढ़ावा देना जारी रखा, पिछले महीने इनकी बिक्री 4.1 प्रतिशत बढ़कर 1,88,217 इकाई रही, जबकि जुलाई 2023 में यह 1,80,831 इकाई थी। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 96,652 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,09,859 इकाई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Maruti suzuki will expand nexa sales network
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










