मारुति सुजुकी फ्रोंक्स छाएंगी जापान में, भारत में बनी कार का एक्सपोर्ट हुआ शुरू

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार को जापान में एक्सपोर्ट करने की शुरूआत कर दी है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार को लॉन्च किया है।
Maruti Suzuki begins export of India-made Fronts to Japan
सारुति सुजुकी फ्रोंक्स ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर की मारुति सुजुकी देश की सबसे मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी है। इस कंपनी ने मंगलवार को एक और कारनामा कर के दिखाया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने जानकारी दी है कि उसने अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को जापान में एक्सपोर्ट करने की शुरूआत कर दी है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप जापान के लिए रवाना हुई। फ्रोंक्स मारुति सुजुकी की पहली एसयूवी होगी जिसे जापान में पेश किया जाएगा। कंपनी इस मॉडल को विशेष रूप से अपने गुजरात संयंत्र से तैयार करती है।

जापान में निर्यात किया जा रहा

फ्रोंक्स मारुति सुजुकी का दूसरा मॉडल है जिसे जापान में निर्यात किया जा रहा है। इससे पहले 2016 में बलेनो का जापान में निर्यात किया गया था। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ जापान दुनिया के सबसे अधिक गुणवत्ता-सचेत और उन्नत मोटर वाहन बाजारों में से एक है।

भारत में 24 अप्रैल 2023 को लॉन्च

जापान को हमारा निर्यात मारुति सुजुकी की विश्वस्तरीय वाहनों के निर्माण की क्षमता का प्रमाण है, जो अत्याधुनिक तकनीक, असाधारण प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों की मिसाल है।'' ऑटो एक्सपो 2023 में वैश्विक स्तर पर पेश किए जाने के बाद फ्रोंक्स को भारत में 24 अप्रैल 2023 को पेश किया गया था।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर फ्रॉन्क्स का माइलेज 20.01 से 22.89 किमी/लीटर है। फ्रोंक्स 5 सीटर है और लम्बाई 3995 (मिलीमीटर), चौड़ाई 1765 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 2520 (मिलीमीटर) है। मारुति फ्रॉन्क्स बेस मॉडल की क़ीमत Rs. 7.51 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की क़ीमत Rs. 13.04 लाख (एक्स - शोरूम प्राइस) तक जाती है।

अब तक की सबसे तेज़ कार

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की अब तक 9,000 से ज़्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट की जा चुकी हैं । अप्रैल 2023 में लॉन्च होने के बाद से मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को इस मुकाम तक पहुंचने में सिर्फ़ 10 महीने लगे, जिससे यह ऐसा करने वाली भारत की अब तक की सबसे तेज़ कार बन गई।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com