- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzuki Suffers A Setback In Profit But Revenue Rises Quarterly Results Surprise
Maruti Suzuki को मुनाफे में झटका, लेकिन बढ़ा रेवेन्यू — तिमाही नतीजों ने चौंकाया
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) घटकर 3,911 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल मार्च 2024 में 3,952 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के टैक्स के बाद मुनाफे में 1% की गिरावट दर्ज की गई है।
- Written By: सिमरन सिंह

Maruti Suzuki को हुई नुकसान। (सौ. Maruti Suzuki)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को एक बड़ा वित्तीय झटका लगा है। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) घटकर 3,911 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल मार्च 2024 में 3,952 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के टैक्स के बाद मुनाफे में 1% की गिरावट दर्ज की गई है।
मुनाफे में गिरावट, लेकिन राजस्व में बढ़ोतरी
इस गिरावट के बावजूद कंपनी के लिए राहत की बात यह है कि Q4FY25 में उसका कुल राजस्व (Revenue) बढ़कर 40,920 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 38,471 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के रेवेन्यू में 6.4% की वृद्धि हुई है। “प्रोडक्ट सेल से कंपनी ने 38,842 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि अन्य ऑपरेटिंग रेवेन्यू के रूप में 2,078 करोड़ रुपये अर्जित किए।”
स्टैंडअलोन प्रॉफिट में भी आई गिरावट
कंपनी की ओर से शुक्रवार को शेयर बाजार में दायर रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडअलोन प्रॉफिट में भी साल-दर-साल के हिसाब से गिरावट देखने को मिली है। यह प्रॉफिट घटकर 3,711 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,878 करोड़ रुपये था। यानी स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी के लाभ में 4.3% की गिरावट दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल
10.99 लाख में Maruti e-Vitara? BaaS मॉडल में कितना सस्ता, कैसा रहेंगा आपकी जेब पर असर
Stock Markets Today: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 130 अंक गिरा तो निफ्टी 25,500 के नीचे
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा
शेयर बाजार में मारुति के शेयरों में गिरावट
मारुति के इन वित्तीय नतीजों का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2% से अधिक टूट गए। ट्रेडिंग की शुरुआत में शेयर ₹11,866.35 पर खुले और दिन में ₹12,047 का उच्चतम स्तर छुआ। लेकिन बाजार बंद होने तक करीब ₹250 की गिरावट के साथ ये शेयर नीचे आ गए।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ध्यान दें
हालांकि मारुति सुजुकी को कार बिक्री में बढ़त हासिल है, लेकिन बढ़ती लागत, कॉम्पिटिशन और ऑपरेशनल खर्चों ने कंपनी के मुनाफे पर असर डाला है। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, जबकि कंपनी के भविष्य की रणनीतियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।
Maruti suzuki suffers a setback in profit but revenue rises quarterly results surprise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: मोदी की इजराइल यात्रा मील का पत्थर, दो प्राचीन सभ्यताओं की मजबूत दोस्ती
Feb 27, 2026 | 10:42 AMपी दक्षिण बीएमसी बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा, सांसद वायकर बोले- जल्द पूरा करें वृद्धाश्रम निर्माण
Feb 27, 2026 | 10:40 AMJNU हिंसा मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 14 छात्रों को दी जमानत; कहा- ‘ये पेशेवर या आदतन अपराधी नहीं हैं’
Feb 27, 2026 | 10:37 AMमुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियां, सीएम फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस स्टेशनों को मिलेंगी स्कॉर्पियो और बाइक
Feb 27, 2026 | 10:29 AMपाकिस्तानी हमले की भेंट चढ़ गया तालिबानी सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा! मचा हड़कंप! भुगतना होगा खामियाजा?
Feb 27, 2026 | 10:27 AMRitu Tawde: रितु तावड़े के हाथ में एक करोड़ की घड़ी! वायरल फोटो से मचे घमासान पर मेयर का रिएक्शन
Feb 27, 2026 | 10:27 AMमुंबई एमएमआर की 5वीं लोकल लाइन जल्द शुरू, 29.6 किमी ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Feb 27, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














