Mahindra Bolero Neo हुई 20 हजार महंगी, खरीदने से पहले जान लें नया रेट
Bolero Neo New Price: Hyundai ने अपनी पॉपुलर SUV Venue की कीमतों में बढ़ोतरी की और अब Mahindra ने भी अपनी भरोसेमंद SUV Bolero Neo के दाम बढ़ा दिए हैं। जिस कीमत में 20 हजार की बढ़त हुई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Bolero Neo (Source. Mahindra)
Mahindra Bolero Neo Price Hike: नए साल की शुरुआत होते ही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगाई का झटका देना शुरू कर दिया है। पहले Hyundai ने अपनी पॉपुलर SUV Venue की कीमतों में बढ़ोतरी की और अब Mahindra ने भी अपनी भरोसेमंद SUV Bolero Neo के दाम बढ़ा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra Bolero Neo की कीमत में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है और नई कीमतें बाजार में लागू भी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
किस वेरिएंट पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
ऑटो पोर्टल V3Cars की रिपोर्ट के अनुसार, 1.5 लीटर टर्बो डीजल (मैनुअल) इंजन वाले N4 बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। इस वेरिएंट के दाम पूरे 20,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
अब Mahindra Bolero Neo की कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो SUV की कीमत में करीब 2.36 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित SUV कौन? Duster, Sierra या Seltos, जानिए किसमें है पूरी सेफ्टी का भरोसा
सस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें
N8 वेरिएंट भी हुआ महंगा
Bolero Neo का N8 वेरिएंट भी अब सस्ता नहीं रहा। पहले इस वेरिएंट की कीमत 9.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी, लेकिन अब इसके लिए ग्राहकों को 16,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। नई कीमत के बाद यह वेरिएंट 9.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा। इस प्राइस रेंज में Mahindra Bolero Neo का मुकाबला सीधे तौर पर Maruti Suzuki Brezza और Hyundai Creta जैसी पॉपुलर SUVs से होता है।
इन वेरिएंट्स की कीमत जस की तस
हालांकि सभी वेरिएंट्स पर महंगाई की मार नहीं पड़ी है। N10, N11 और N10 (O) वेरिएंट्स की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- N10 वेरिएंट: 9,79,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
- N11 वेरिएंट: 9,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
- N10 (O) वेरिएंट: 10,49,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
ये भी पढ़े: अब पेट्रोल नहीं, बिजली से चलेगी टोयोटा, 500+ KM रेंज वाली नई Urban Cruiser EV भारत में लॉन्च
फीचर्स और इंजन की ताकत
Mahindra Bolero Neo अपने मजबूत और प्रीमियम इंटीरियर के लिए जानी जाती है। इसमें कंपनी का भरोसेमंद mHawk100 पावरफुल इंजन दिया गया है। सेफ्टी के लिए SUV में ABS के साथ EBD, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और इको मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह SUV 7-सीटर ऑप्शन में आती है और इसमें रियर कैमरा व रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फैमिली यूज के लिए इसे बेहतर बनाते हैं।
