Amazon की ड्राइवरलेस Robotaxi को मिली बड़ी मंजूरी, अब AI चलाएगा कार, इंसानी ड्राइवर की नहीं होगी जरूरत?
Robotaxi: AI की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है और अब इसका असर परिवहन क्षेत्र में भी साफ दिखाई देने लगा है। जिसमें Amazon की Autonomous Vehicle कंपनी Zoox ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Amazon Zoox Robotaxi (Source. Social Media)
Amazon Zoox Robotaxi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है और अब इसका असर परिवहन क्षेत्र में भी साफ दिखाई देने लगा है। जिसमें Amazon की Autonomous Vehicle कंपनी Zoox ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि अमेरिका की National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA) ने Zoox की बिना ड्राइवर वाली Robotaxi को सीमित स्तर पर कमर्शियल इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस फैसले को सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है हालांकि सुरक्षा को लेकर कई सवाल अभी भी बने हुए हैं।
Zoox Robotaxi को मिली सीमित कमर्शियल मंजूरी
NHTSA ने Amazon की कंपनी Zoox को अपनी अनोखी Robotaxi को सीमित तौर पर कमर्शियल सेवा में उतारने की अनुमति दे दी है। वहीं NHTSA के अधिकारी जोनाथन मॉरिसन नने बताया है कि Zoox अगले दो सालों तक हर साल 2,500 Robotaxi संचालित कर सकेगी। इसकी शुरुआत अमेरिका के लास वेगास शहर से होगी।
वहीं बता दें कि Zoox की Robotaxi पारंपरिक कारों से काफी अलग है। इसका डिजाइन एक इलेक्ट्रिक कैरिज जैसा है जिसमें दोनों तरफ यात्रियों की सीटें आमने-सामने लगी होती हैं। इसमें पारंपरिक स्टीयरिंग व्हील या ड्राइवर सीट नहीं होती और इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Maruti Suzuki का बड़ा EV प्लान, e-Vitara के बाद हर सेगमेंट में आएंगी इलेक्ट्रिक कारें, फैमिली MPV भी तैयार
अमेरिका का बड़ा वार! भारत, चीन और रूस की कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, इंजन फेल होने की कोई व्यापक रिपोर्ट नहीं, राज्यसभा में दिया जवाब
दक्षिण कोरिया सीमा पर भटका अमेरिकी सैन्य ड्रोन; उत्तर कोरियाई सीमा के पास हड़कंप, इलाके कराए गए खाली
AI से चलेगी कार, लेकिन सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती
देखा जा रहा है कि ड्राइवरलेस गाड़ियों को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर है। इसी वजह से NHTSA ने पहले ही Autonomous वाहन बनाने वाली कंपनियों को संभावित तकनीकी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें Robotaxi स्कूल बसों के पास गलत तरीके से गुजरती हुई, निर्माणाधीन क्षेत्रों में प्रवेश करती हुई, पानी से भरी सड़कों पर रुक जाती हुई या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुई देखी गई थीं। ऐसे मामलों ने इस तकनीक की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा सकता है।
ये भी पढ़े: Maruti Suzuki का बड़ा EV प्लान, e-Vitara के बाद हर सेगमेंट में आएंगी इलेक्ट्रिक कारें, फैमिली MPV भी तैयार
पहले भी वापस बुलानी पड़ी थीं 105 Robotaxi
जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के चलते Zoox को पहले अपनी 105 Robotaxi वापस बुलाकर उनका सॉफ्टवेयर अपडेट करना पड़ा था। अब नई मंजूरी के साथ भी एजेंसी ने साफ कर दिया है कि अगर भविष्य में इसी तरह की तकनीकी गड़बड़ियां सामने आती हैं तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि AI आधारित ड्राइवरलेस गाड़ियां भविष्य की परिवहन व्यवस्था बदल सकती हैं लेकिन बड़े पैमाने पर इन्हें अपनाने से पहले सुरक्षा नियमों और भरोसे से जुड़े सभी पहलुओं पर लगातार निगरानी जरूरी होगी।
