अब पेट्रोल नहीं, बिजली से चलेगी टोयोटा, 500+ KM रेंज वाली नई Urban Cruiser EV भारत में लॉन्च

Toyota Urban Cruiser EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दौड़ अब और तेज हो गई है। टोयोटा आज यानी 20 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV लॉन्च करने जा रही है।
Now running on electricity, not petrol: Toyota launches the new Urban Cruiser EV in India with a range of over 500 km.Now running on electricity, not petrol: Toyota launches the new Urban Cruiser EV in India with a range of over 500 km.
Urban Cruiser EV (Source. Toyota)
Published on: 
Updated on: 

Toyota Electric SUV: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दौड़ अब और तेज हो गई है। टोयोटा आज यानी 20 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV लॉन्च करने जा रही है। यह टोयोटा की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक SUV है, जिसके साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ी और मजबूत एंट्री की है। अब तक टोयोटा का फोकस हाइब्रिड कारों जैसे Urban Cruiser Hyryder और Innova Hycross पर रहा है, लेकिन इस लॉन्च के बाद कंपनी की रणनीति बदलती साफ नजर आ रही है।

किन गाड़ियों को देगी सीधी टक्कर?

टोयोटा Urban Cruiser EV को ऐसे सेगमेंट में उतारा गया है, जहां पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा मौजूद है। यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta Electric, MG ZS EV और Maruti Suzuki e-Vitara को टक्कर देगी। माना जा रहा है कि टोयोटा की ब्रांड वैल्यू और भरोसेमंद इमेज इसे ग्राहकों के बीच खास बना सकती है।

डिजाइन और इंटीरियर: प्रीमियम लुक पर फोकस

Urban Cruiser EV का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक Toyota Camry से इंस्पायर्ड है। इसमें पतली LED हेडलाइट्स के साथ सिंगल स्ट्रिप DRL दी गई है, जो इसे मॉडर्न लुक देती है। यह SUV Maruti Suzuki e-Vitara के HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है।साइड प्रोफाइल में डायमंड-कट अलॉय व्हील और मजबूत बॉडी क्लैडिंग मिलती है, जबकि पीछे की ओर फुल-विड्थ LED टेललाइट्स दी गई हैं।इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीटें और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम SUV बनाते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Toyota Urban Cruiser EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं।

  • 49 kWh बैटरी: 144 हॉर्सपावर की पावर
  • 61 kWh बैटरी: 174 हॉर्सपावर की पावर

बड़ी बैटरी के साथ यह SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 543 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए शानदार विकल्प बनाती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी के मामले में भी टोयोटा ने कोई समझौता नहीं किया है। इस SUV को 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESC, TPMS और ABS के साथ EBD भी मौजूद हैं, जो ड्राइव को और सुरक्षित बनाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com