- Hindi News »
- Automobile »
- Kia Clavis 2025 To Be Launched In India Tomorrow New Premium Suv Coming With Great Features And Powerful Design
Kia Clavis 2025 भारत में कल होगी लॉन्च: शानदार फीचर्स और दमदार डिजाइन के साथ आ रही है नई प्रीमियम SUV
कार कंपनी की पॉपुलर MPV Kia Carens का उन्नत और प्रीमियम वर्जन मानी जा रही है। दमदार एक्सटीरियर, मॉडर्न इंटीरियर और कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ Clavis कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी।
- Written By: सिमरन सिंह

Kia Clavis 2025 में क्या कुछ है खास। (सौ. Kia)
नवभारत ऑटो डेस्क: किआ इंडिया 8 मई 2025 को भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV Kia Clavis को लॉन्च करने जा रही है। यह कार कंपनी की पॉपुलर MPV Kia Carens का उन्नत और प्रीमियम वर्जन मानी जा रही है। दमदार एक्सटीरियर, मॉडर्न इंटीरियर और कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ Clavis कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी को अपनाते हुए बाजार में उतरने के लिए तैयार है।
डिज़ाइन और लुक में बड़ा बदलाव
Kia Clavis का सिल्हूट Carens जैसा ही होगा, लेकिन इसमें काफी विजुअल अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। SUV-प्रेरित डिजाइन के साथ इसमें नया upright फ्रंट फेसिया, तीन-पॉड LED हेडलाइट्स और अपडेटेड LED DRLs दिए गए हैं। साथ ही, नए फ्रंट व रियर बंपर और एलॉय व्हील्स का डिजाइन इसे मौजूदा मॉडल से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाएगा।
इंटीरियर में मिलने वाले हैं प्रीमियम फीचर्स
हालांकि इंटीरियर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें Carens जैसे लेआउट के साथ कई अपग्रेडेड फीचर्स मिलेंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
सुरक्षा फीचर्स में मिलेगी तकनीकी मजबूती
Kia Clavis में सेफ्टी के लिहाज़ से भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कार में ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स होंगे, जिनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे हाई-टेक सेफ्टी एलिमेंट्स शामिल हैं।
टीज़र में दिखाई गई डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की झलक ने साफ कर दिया है कि यह SUV टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी उन्नत होगी।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुकिंग और उपलब्धता
Kia Clavis की अनऑफिशियल बुकिंग कुछ डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। वहीं, ऑफिशियल बुकिंग 8 मई से शुरू की जाएगी। ऐसे में यदि आप एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो Clavis आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Kia clavis 2025 to be launched in india tomorrow new premium suv coming with great features and powerful design
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
36 हजार फीट की ऊंचाई पर निकली बारात! प्लेन के अंदर डांस करता दिखा पूरा परिवार, वीडियो वायरल
May 11, 2026 | 05:37 PMपुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम
May 11, 2026 | 05:26 PMपंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
May 11, 2026 | 05:20 PMअगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
May 11, 2026 | 05:19 PMOBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
May 11, 2026 | 05:18 PMHanuman Jayanti: 2026 में 12 मई को ये दूसरी बार हनुमान जयंती क्यों? जानिए क्या है मामला
May 11, 2026 | 05:16 PMतरनतारन में BJP जिला मुख्यालय पर हमला, एक साथ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड़
May 11, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














