- Hindi News »
- Automobile »
- Keep Two Government India Apps Mobile Driving No Need Carry Documents
गाड़ी चलाते समय अपने मोबाइल में रखे भारत सरकार के ये दो APP, जेब नहीं लेकर घूमना पड़ेगा कोई भी कागजात
- Written By: सिमरन सिंह
भारत सरकार द्वारा जारी दो सरकारी ऐप्स—mParivahan और DigiLocker—की मदद से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रख सकते हैं और कहीं भी जरूरत पड़ने पर दिखा सकते हैं।

अपने फोन में रखें ये दो ऐप जो आएगे आपके काम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आज के दौर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल या चैटिंग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यह आपका चालान कटने से भी बचा सकता है। जी हां, भारत सरकार द्वारा जारी दो सरकारी ऐप्स—mParivahan और DigiLocker—की मदद से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रख सकते हैं और कहीं भी जरूरत पड़ने पर दिखा सकते हैं।
अब ड्राइविंग के लिए फिजिकल DL की जरूरत नहीं
सरकार की नई डिजिटल सेवा के तहत अब ड्राइविंग करते समय फिजिकल ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है, बशर्ते आपके पास उसका डिजिटल वर्जन mParivahan या DigiLocker ऐप में मौजूद हो। ये दोनों ऐप्स पूरी तरह से वैध हैं और इनमें स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट्स को सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार ने कानूनी मान्यता दी है।
DigiLocker: सरकार की ऑफिशियल डिजिटल दस्तावेज़ सेवा
DigiLocker ऐप को Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने विकसित किया है। यह ऐप आपके आधार कार्ड से लिंक होता है और आप इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, पैन कार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की डिजिटल कॉपी सेव कर सकते हैं। यदि ट्रैफिक पुलिस दस्तावेज़ मांगती है, तो आप इस ऐप में स्टोर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर चालान से बच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
स्मार्ट ट्रैफिक की ओर नागपुर, 39 पर काम पूरा; नियम तोड़ने वालों पर अब AI की नजर
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
mParivahan: गाड़ी से जुड़ी पूरी जानकारी एक जगह
mParivahan ऐप को Ministry of Road Transport and Highways ने लॉन्च किया है। यह ऐप न केवल डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस दिखाता है, बल्कि वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य जानकारी भी प्रदान करता है।
अगर आप mParivahan ऐप में अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालते हैं, तो ऐप खुद ही आपकी प्रोफाइल तैयार कर, उसका डिजिटल वर्जन दिखा देती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डिजिटल दस्तावेज़ दिखाएं, चालान से बचें
अब अगर ट्रैफिक पुलिस आपको रोकती है और ड्राइविंग लाइसेंस की मांग करती है, तो आप फिजिकल कार्ड की जगह इन ऐप्स में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि हजारों रुपये का चालान भी टल सकता है।
Keep two government india apps mobile driving no need carry documents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














