-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Hero Motocorp Sold 54 Lacs Unit
Hero Motocorp : हीरो मोटोकॉर्प ने मचायी धूम, बेच डाली 54 लाख से ज्यादा यूनिट्स
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑटोमोबाइल सेक्टर की जानी मानी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने टू व्हीलर मार्केट में अपना जलवा बिखेरा है। फाडा के आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2025 में 54,45,251 रिटेल यूनिट्स बेचीं है।

हीरो मोटोकॉर्प (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर से टू व्हीलर मार्केट में अपना झंडा बुलंद कर दिया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने रिटेल सेल्स और मार्केट शेयर के मामले में वित्त वर्ष 2025 और मार्च 2025 दोनों में टू व्हीलर ब्रांड के तौर पर टॉप पर अपनी जगह बनायी है। फाडा के वित्त वर्ष 2025 के रिटेल सेल्स के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2025 में 54,45,251 रिटेल यूनिट्स बेचीं है और 29 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ मजबूत पकड़ हासिल की है।
दूसरे स्थान पर होंडा
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 47,89,283 यूनिट्स यानी 25.3% प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि टीवीएस मोटर कंपनी ने 33,01,781 यूनिट्स यानी 17.4% बेचीं और बजाज ऑटो ने 21,54,467 यूनिट्स यानी 11.4% दर्ज कीं। सिर्फ मार्च 2025 में ही, हीरो मोटोकॉर्प ने 435,828 यूनिट्स बेचीं, जो होंडा की 356,083 यूनिट्स से काफी ज्यादा थीं। इससे एक बार फिर साबित हुआ कि भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद हीरो मोटोकॉर्प ही है।
हीरो मोटोकॉर्प की लगातार खुदरा बिक्री में बढ़त का कारण है इसका विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बड़ा डीलर नेटवर्क और भारत के शहरी व ग्रामीण इलाकों की यातायात जरूरतों के हिसाब से होना। कम ईंधन खर्च वाली कम्यूटर बाइकों से लेकर प्रीमियम मोटरसाइकिल और विडा ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स तक, कंपनी ने भरोसेमंद, आसान पहुंच और विश्वसनीय सफर का वादा लगातार निभाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Hero VIDA VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च, 187Km की रेंज, 90kmph की स्पीड और बनाया एशिया रिकॉर्ड
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
थोक बिक्री के मुख्य पहलू – वित्तवर्ष 2025 यानी अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक
कुल डिस्पैच: 5,899,187 यूनिट्स
घरेलू बिक्री: 56,11,758 यूनिट्स। जो वित्त वर्ष 2024 की तुलना में साल-दर-साल बढ़त दिखाती है।
ग्लोबल बिज़नेस: 287,429 यूनिट्स। वित्त वर्ष 2024 की 200,923 यूनिट्स की तुलना में 43% की मजबूत सालाना बढ़त।
विडा, हीरो द्वारा संचालित: वित्त वर्ष 2025 में 58,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिलीवर किए गए। जो साल-दर-साल 200% की शानदार बढ़ोतरी को दिखाता है।
ऑटोमोबाइल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
80 से ज्यादा प्रीमियम डीलरशिप्स
अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो को और अधिक सरल तथा पहुंच में बनाने के लिए, हीरो मोटोकॉर्प ने देश भर में अब तक 80 से ज्यादा प्रीमियम डीलरशिप्स बनाई हैं। इन अत्याधुनिक आउटलेट्स में हीरो, विडा और हार्ले-डेविडसन उत्पादों के लिए विशेष सेक्शन हैं, जो ग्राहकों को एक बेहतरीन और प्रीमियम खुदरा अनुभव देते हैं। कंपनी ने अपने हीरो 2.0 नेटवर्क को 930 आउटलेट्स तक बढ़ाया। नई डेस्टिनी 125 स्कूटर के लॉन्च के बाद, कंपनी ने मार्च 2025 में ज़ूम 125 स्कूटर की डिलीवरी शुरू की है। इसके अलावा, कंपनी ने जिसका सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार था, एक्सपल्स 210 और एक्सट्रीम 250R प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की बुकिंग भी शुरू कर दी।
Hero motocorp sold 54 lacs unit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














