इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस

Electric Scooter 2025: वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की माँग तेज़ी से बढ़ रही है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बढ़ावा भी दिया जा रहा है।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कौन-कौन से मॉडल हैं लिस्ट में शामिल
Electric scooters जिसको बिना लाइसेंस के चला सकते है। (सौ. Zelio Little Gracy)
Published on
Updated on

No License Electric Scooter: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की माँग तेज़ी से बढ़ रही है। खासकर सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटरों को बढ़ावा देने के बाद, लोग तेज़ी से इन्हें अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हैं जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी ज़रूरत नहीं होती। इनकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है, जिसकी वजह से इन्हें बिना लाइसेंस के भी चलाया जा सकता है।

Zelio Little Gracy: किफायती और लाइसेंस-फ्री विकल्प

Zelio कंपनी का Little Gracy स्कूटर लो-स्पीड सेगमेंट में आता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 25 km/h है और यह एक बार चार्ज करने पर 70 से 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

  • कीमत: ₹49,500 (एक्स-शोरूम)

Okinawa R30: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर रेंज

Okinawa की ओर से आने वाला R30 स्कूटर भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है और सिंगल चार्ज में यह लगभग 60 किलोमीटर तक चल सकता है।

  • कीमत: ₹61,998 (एक्स-शोरूम)

Kinetic Green Zing: लंबी रेंज, शानदार लुक

तीसरे नंबर पर है Kinetic Green Zing स्कूटर, जो 100 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसकी स्पीड भी 25 km/h है, जिससे इसे भी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।

  • कीमत: ₹75,990 (एक्स-शोरूम)

Yulu Wynn: बदल सकने वाली बैटरी वाला स्कूटर

Yulu कंपनी का Wynn स्कूटर भी इस श्रेणी में आता है। इसकी स्पीड अधिकतम 25 km/h है और इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से बदला जा सकता है।

  • कीमत: ₹55,555

क्यों नहीं चाहिए लाइसेंस?

भारत सरकार के मोटर वाहन नियमों के अनुसार, 25 किमी/घंटा या उससे कम की अधिकतम गति वाले दोपहिया वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। इस नियम के तहत, कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के उपरोक्त स्कूटर सड़क पर चला सकता है। ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए यहां आस पास आने-जाने के लिए सवारी देख रहे है टतो ये ऑप्सन आपके लिए बिलकुल ठीक रहेगा। साथ ही आने वाले समय को देकते हुए भी ये स्कूटर कई मामलों में पेट्रोल से बहतर विकल्प के तौर पर नजर आ रहे है। जो किसी भी घरेंलो काम के लिए उचित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com