होली के बाद गाड़ी से रंग हटाने के आसान और असरदार तरीके

अगर रंग ज्यादा समय तक गाड़ी पर लगे रहें, तो यह पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसकी चमक फीकी पड़ सकती है। इसलिए सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी गाड़ी की चमक बरकरार रहे।
Car in holi
Car को होली के रंगों से साफ कैसे करें। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन इस पर्व के बाद आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर जिद्दी रंगों के दाग रह सकते हैं। खासतौर पर अगर आपने अपना वाहन बाहर पार्क किया हो, तो ये दाग और भी गहरे हो सकते हैं। अगर रंग ज्यादा समय तक गाड़ी पर लगे रहें, तो यह पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसकी चमक फीकी पड़ सकती है। इसलिए सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी गाड़ी की चमक बरकरार रहे।

दाग हटाने का पहला नियम: तुरंत सफाई करें

अगर होली के रंग आपकी कार या बाइक पर लग गए हैं, तो सफाई में देरी न करें। जितनी जल्दी सफाई शुरू करेंगे, उतना ही आसान रहेगा दाग हटाना। अगर रंग ज्यादा समय तक गाड़ी पर लगा रहा, तो वह सूखकर गहराई तक समा सकता है, जिससे उसे निकालना मुश्किल हो जाएगा।

  • सबसे पहले गाड़ी को साफ पानी से धोएं, ताकि सतह पर जमे हुए रंग हल्के हो जाएं।
  • पानी से धोने के बाद एक माइल्ड कार वॉश शैंपू या हल्का क्लीनर इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा हार्श केमिकल का प्रयोग न करें, क्योंकि ये पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कौन सा क्लीनर इस्तेमाल करें?

रंगों को हटाने के लिए तेज केमिकल युक्त क्लीनर या डिटर्जेंट का उपयोग न करें, क्योंकि ये पेंट को फीका कर सकते हैं। इसके बजाय, माइल्ड कार वॉश शैंपू या हल्के क्लींजिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें। ये रंगों को आसानी से हटाने में मदद करेंगे और गाड़ी के पेंट को सुरक्षित रखेंगे।

सफाई का सही तरीका

  • सॉफ्ट कपड़े या स्पंज का उपयोग करें।
  • स्क्रबिंग पैड या सख्त ब्रश से सफाई न करें, क्योंकि इससे गाड़ी पर खरोंचें आ सकती हैं।
  • अगर पहली बार में दाग पूरी तरह न हटें, तो प्रक्रिया को दोहराएं, लेकिन ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें।

गाड़ी की चमक बनाए रखने के लिए वैक्सिंग करें

जब गाड़ी पूरी तरह साफ हो जाए, तो वैक्स या पॉलिश की एक परत जरूर लगाएं। इससे आपकी कार या बाइक का पेंट सुरक्षित रहेगा और भविष्य में होली के रंगों या अन्य दागों को हटाना आसान हो जाएगा।

  • वैक्सिंग से गाड़ी पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जो पेंट को धूप, धूल और केमिकल्स से बचाने में मदद करती है।
  • यह गाड़ी की चमक को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद करता है।

रंग लगने के बाद ध्यान देने वाली बात

होली के बाद अगर आपकी गाड़ी पर रंग लग जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस तुरंत सफाई शुरू करें, हल्के क्लीनर का उपयोग करें और वैक्सिंग करके गाड़ी की चमक बनाए रखें। सही देखभाल से आपका वाहन लंबे समय तक नया जैसा दिखेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com