-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Competition Will Increase In The Mid Size Suv Segment With Tata Kia And Renault Ready
मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, Tata, Kia और Renault तैयार
- Written By: सिमरन सिंह
New SUV Launch 2026: मिड-साइज SUV सेगमेंट अगले कुछ सालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है। जबरदस्त प्रतिक्रिया का फायदा उठाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश होगे।

SUV में आने वाले है नए नाम। (सौ. yandex)
Mid Size SUV 2026: भारत का मिड-साइज SUV सेगमेंट अगले कुछ सालों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला है। इस श्रेणी में ग्राहकों से मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया का फायदा उठाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही हैं। खासतौर पर Hyundai Creta, जो पिछले एक दशक से बेंचमार्क बनी हुई है, उसे चुनौती देने के लिए 2026 में कई नई SUV लॉन्च होंगी। इनमें Tata Sierra, Kia Seltos (नई जनरेशन) और Renault Duster सबसे बड़े नाम हैं।
Tata Sierra: इलेक्ट्रिक अवतार के साथ दमदार वापसी
Tata Motors 2026 की शुरुआत में अपनी आइकॉनिक कार सिएरा को एक बिल्कुल नए रूप में पेश करेगी। यह पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के तौर पर लॉन्च होगी। कंपनी का दावा है कि यह दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी और एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। इलेक्ट्रिक मॉडल के कुछ महीनों बाद इसका ICE (इंटर्नल कम्बशन इंजन) वेरिएंट भी आएगा, जिसमें नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन शामिल होगा। इससे टाटा मोटर्स को इस सेगमेंट में मजबूती मिलेगी।
New-Gen Kia Seltos: पूरी तरह नए लुक में
Kia Seltos, जिसे 2019 में भारतीय बाजार में उतारा गया था, अब अपने दूसरे जनरेशन मॉडल के साथ 2026 की पहली छमाही में डीलरशिप तक पहुंचेगी। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई Seltos में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ पूरी तरह नया केबिन डिज़ाइन मिलेगा। बाहरी रूप से इसमें नए डिजाइन वाले हेडलैंप, DRL, बंपर, टेललैंप और अलॉय व्हील्स होंगे। वहीं, इंटीरियर में हाई-टेक फीचर्स और बेहतर स्पेस का विकल्प दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Renault Duster: पॉपुलर एसयूवी की वापसी
Renault अपनी लोकप्रिय SUV डस्टर को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह नई डस्टर वैश्विक मॉडल पर आधारित होगी और CMF-B आर्किटेक्चर पर बनेगी। शुरुआत में इसमें दो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी ला सकती है। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर एक निसान वेरिएंट भी पेश किया जाएगा, जिससे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़े: अक्टूबर में धूम मचाने आ रही हैं नई कारें, देखें पूरी लिस्ट
ध्यान दें
2026 में भारतीय कार बाजार को Tata Sierra, नई जनरेशन Kia Seltos और Renault Duster जैसी गाड़ियां एक नई दिशा देने वाली हैं। ग्राहकों के लिए यह साल रोमांचक साबित होगा क्योंकि उन्हें इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन वाली SUV के बीच चुनने का मौका मिलेगा।
Competition will increase in the mid size suv segment with tata kia and renault ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













