बोलने से चलेगी कार: 810 किमी रेंज वाली Volvo EX60 भारत में एंट्री को तैयार
AI in Cars: Volvo 21 जनवरी 2026 को अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV EX60 लॉन्च करने जा रही है। यह कार इसलिए खास है क्योंकि यह ब्रांड की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी, जो AI असिस्टेंट Gemini के साथ होगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Volvo EX60 (Source. Volva)
Google Gemini AI Car: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रफ्तार तेज़ होने वाली है। Volvo 21 जनवरी 2026 को अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक SUV EX60 लॉन्च करने जा रही है। यह कार इसलिए खास है क्योंकि यह ब्रांड की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार होगी, जो गूगल के नए AI असिस्टेंट Gemini के साथ डेब्यू करेगी। Volvo EX60 का फोकस सिर्फ इलेक्ट्रिक ड्राइविंग पर नहीं, बल्कि स्मार्ट और सुरक्षित सफर पर भी है।
Google Gemini AI से होगी लैस
Volvo EX60 की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला Google Gemini AI है। यह एक एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट है, जो ड्राइवर को कार से बिल्कुल इंसान की तरह बात करने की सुविधा देता है। इसमें आपको तयशुदा वॉयस कमांड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सामान्य भाषा में कह सकते हैं कोई एड्रेस ढूंढो, रोड ट्रिप प्लान करो, यह चेक करो कि सामान बूट में आएगा या नहीं, या फिर कोई नया आइडिया सोचो। यह सब कुछ बिना सड़क से नजर हटाए किया जा सकेगा।
ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षित और आसान
Gemini AI पूरी तरह कार में इंटीग्रेटेड है और हैंड्स-फ्री अनुभव देता है। इससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने का खतरा कम होता है और सफर ज्यादा सुरक्षित व आरामदायक बनता है। वोल्वो का दावा है कि यह तकनीक ड्राइवर और कार के बीच का रिश्ता और मजबूत बनाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
हाल ही में सामने आया टीज़र
स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी Volvo ने अपनी आने वाली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV EX60 का आधिकारिक टीज़र भी जारी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर “810 किमी (WLTP)” तक की रेंज देगी। यह आंकड़ा EX60 को वोल्वो का अब तक का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक मॉडल बनाता है। लॉन्च के बाद यह SUV, वोल्वो की ग्लोबल EV लाइनअप में EX40 और EX90 के बीच पोजिशन की जाएगी।
Volvo EX60 की दमदार रेंज और चार्जिंग
Volvo के अनुसार, EX60 की “810 किमी” रेंज ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता के साथ आती है। इसके अलावा इसमें “400 किलोवाट’ तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ “10 मिनट में 340 किमी” तक की रेंज देने में सक्षम होगी। यह फीचर खास तौर पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: नई कार खरीद रहे हैं? आगे लगी इस लाइट को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी
स्मार्ट बैटरी टेक्नोलॉजी
EX60 की एक और खास बात इसकी स्मार्ट बैटरी एल्गोरिदम है, जिसे Breathe Battery Technologies के साथ मिलकर विकसित किया गया है। यह टेक्नोलॉजी बैटरी की परफॉर्मेंस, लाइफ और चार्जिंग एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है। कुल मिलाकर, Volvo EX60 न सिर्फ एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV है, बल्कि AI टेक्नोलॉजी के दम पर यह भविष्य की कारों की झलक भी दिखाती है।
