Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में 1 अगस्त से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, QR Code से सेकेंडों में होगी जांच

UP Smart RC: उत्तर प्रदेश में वाहन मालिकों के लिए 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने वाला है। जिसमें राज्य सरकार और परिवहन विभाग अब पारंपरिक कागजी RC की जगह ATM कार्ड जैसी Smart RC जारी होगा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 04:15 AM

UP Smart RC (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Smart RC Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में वाहन मालिकों के लिए 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने वाला है। जिसमें राज्य सरकार और परिवहन विभाग अब पारंपरिक कागजी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की जगह ATM कार्ड जैसी Smart RC जारी करने वाला है। नई RC हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक चिप और QR Code से लैस होगी जिससे वाहन की पूरी जानकारी कुछ ही सेकेंड में सामने आ जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और ट्रैफिक चेकिंग पहले से ज्यादा तेज व पारदर्शी बनेगी।

बता दें कि परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। 1 अगस्त से खरीदे जाने वाले सभी नए वाहनों के लिए Smart RC अनिवार्य होगी। वहीं पुराने वाहन मालिक भी चाहें तो अपनी कागजी RC को ऑनलाइन आवेदन के जरिए स्मार्ट कार्ड में बदल सकते है।

ATM कार्ड जैसी होगी नई Smart RC

देखा जा रहा था कि अब तक वाहन मालिकों को मिलने वाली कागजी RC के फटने, भीगने या खराब होने का खतरा बना रहता था। नई Smart RC मजबूत प्लास्टिक मटेरियल से तैयार की गई है और इसका आकार बिल्कुल डेबिट या क्रेडिट कार्ड जैसा होगा। इस कार्ड में एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप और QR Code होगा। माइक्रोचिप में वाहन और उसके मालिक की जरूरी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी जबकि QR Code स्कैन करके अधिकारी तुरंत वाहन का रिकॉर्ड देख पाएगे।

सम्बंधित ख़बरें

Amazon की ड्राइवरलेस Robotaxi को मिली बड़ी मंजूरी, अब AI चलाएगा कार, इंसानी ड्राइवर की नहीं होगी जरूरत?

Maruti Suzuki का बड़ा EV प्लान, e-Vitara के बाद हर सेगमेंट में आएंगी इलेक्ट्रिक कारें, फैमिली MPV भी तैयार

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, इंजन फेल होने की कोई व्यापक रिपोर्ट नहीं, राज्यसभा में दिया जवाब

E20 पेट्रोल पर फिर छिड़ा विवाद, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा 29 ऑटो कंपनियां लिखित गारंटी देने से बच रही

चिप और QR Code से फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

इसके साथ ही Smart RC की चिप में इंजन नंबर, चेसिस नंबर, फ्यूल टाइप, वाहन स्वामी का नाम और पता जैसी जानकारी एन्क्रिप्टेड फॉर्मेट में स्टोर रहेगी। इससे डेटा में छेड़छाड़ करना या फर्जी RC तैयार करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस और RTO अधिकारियों को अब लंबा रजिस्ट्रेशन नंबर मैन्युअली दर्ज नहीं करना पड़ेगा। वे केवल QR Code स्कैन करेंगे और तुरंत केंद्रीय सर्वर से इंश्योरेंस, PUC और टैक्स भुगतान की रियल-टाइम जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

पुराने वाहन मालिक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपके पास पहले से कागजी RC है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने उसे Smart RC में अपग्रेड करने की सुविधा भी दी है। इसके लिए वाहन मालिक VAHAN पोर्टल पर जाकर वाहन नंबर दर्ज करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी होगी और नई Smart RC स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे आपके घर भेज दी जाएगी।

वहीं इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि Smart RC व्यवस्था से चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री, फर्जी दस्तावेज और एक ही नंबर पर कई वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लग सकेगी। साथ ही ट्रैफिक चेकिंग भी पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और डिजिटल होगी। यह पहल उत्तर प्रदेश के परिवहन सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Paper rc discontinued in up august 1 replaced by atm card style smart rc with qr code

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 04:15 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Traffic Rules
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.