गर्मी में बढ़ेगा आपकी कार का माइलेज, जानें कौन-सी स्पीड है सबसे बेहतर

गर्मियों में कार का एसी लगातार चलने पर, पेट्रोल की खपत तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में हर कार मालिक के सामने कई सवाल आते है। लेकिन कुछ चीजों को करते हुए आप खपत कर सकते है।
गर्मी में बढ़ेगा आपकी कार का माइलेज, जानें कौन-सी स्पीड है सबसे बेहतर
कार में AC चलाने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

गर्मियों में जब कार का एसी लगातार चलता है, तो पेट्रोल की खपत तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में हर कार मालिक के मन में एक सवाल जरूर उठता है – “कैसे बढ़ाएं कार का माइलेज?” इसका सीधा जवाब है – सही स्पीड पर ड्राइविंग। यदि आप भी माइलेज को लेकर परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

कौन-सी स्पीड देती है सबसे बेहतर माइलेज?

कार को हमेशा इकोनॉमी स्पीड पर चलाना चाहिए, यानी न बहुत तेज और न ही बहुत धीमा। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड माइलेज के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस स्पीड पर गाड़ी का इंजन ऑप्टिमम परफॉर्मेंस देता है और फ्यूल कंजम्प्शन कम होता है।

गलत स्पीड से बढ़ती है पेट्रोल की खपत

अक्सर लोग या तो बहुत धीरे या फिर जरूरत से ज्यादा तेज गाड़ी चलाते हैं, जिससे इंजन पर अधिक लोड पड़ता है और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। इसके चलते महीने में दो से तीन बार टैंक फुल करवाना पड़ता है, जिससे जेब पर असर पड़ता है।

माइलेज बढ़ाने के आसान टिप्स

  • गियर शिफ्टिंग में सावधानी: बार-बार गियर बदलने से बचें।
  • ब्रेकिंग का ध्यान रखें: जरूरत पर ही ब्रेक लगाएं।
  • गाड़ी में वजन सीमित रखें: अनावश्यक सामान और अधिक यात्रियों से इंजन पर लोड बढ़ता है।
  • टायर प्रेशर चेक करें: टायर का सही प्रेशर माइलेज में बड़ा अंतर ला सकता है।

“अगर आप ड्राइविंग के दौरान स्पीड को स्थिर रखते हैं और जरूरत पर ही ब्रेक या गियर चेंज करते हैं, तो आपकी कार का माइलेज स्वतः ही बेहतर हो जाएगा।”

ध्यान देने वाली बात

गर्मी के मौसम में जहां एसी का इस्तेमाल बढ़ता है, वहीं यदि आप अपनी ड्राइविंग स्पीड को 45-65 किमी/घंटा के दायरे में रखते हैं और ऊपर बताए गए टिप्स अपनाते हैं, तो आपकी गाड़ी ज्यादा माइलेज देगी और फ्यूल की खपत में भी गिरावट आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com