8 लाख रुपये की रेंज में बेस्ट 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारें, जानिए कौन-सी है आपके लिए बेस्ट

कारें एयरबैग्स, ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स से लैस हैं। अगर आप बजट में बेस्ट सेफ्टी रेटिंग वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन्स आपके लिए परफेक्ट हो
Cars
Cars जो आप 8 लाख से कम में ले सकते है। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटो बाजार में सेफ्टी अब पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। कई कार निर्माता कंपनियां अब कम बजट में भी बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। खास बात यह है कि 8 लाख रुपये की रेंज में भी ऐसी कई गाड़ियां उपलब्ध हैं, जिन्हें क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ये कारें एयरबैग्स, ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स से लैस हैं। अगर आप बजट में बेस्ट सेफ्टी रेटिंग वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

Mahindra XUV 3XO – शानदार परफॉर्मेंस और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

महिंद्रा की XUV 3XO भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, जिसे भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है:

  • 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
  • 1.2-लीटर TGDi इंजन
  • 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन

यह 5-सीटर कार 16 कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है और इसमें स्काईरूफ भी दिया गया है। महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.56 लाख रुपये तक जाती है।

Skoda Kylaq – हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स के साथ दमदार SUV

स्कोडा Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार सेफ्टी के मामले में बेहतरीन मानी जाती है और इसमें 25 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

  • 6 एयरबैग्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • सात कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध

इस 5-सीटर SUV को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Maruti Dzire – सेडान सेगमेंट में बेस्ट सेफ्टी कार

मारुति डिजायर जापानी ऑटोमेकर की पहली कार है, जिसे क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

  • इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन Z-सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह कार बेहतर माइलेज भी देती है। यह CNG वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
  • मारुति डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपये तक जाती है।

Tata Punch – माइक्रो SUV सेगमेंट की सबसे सेफ कार

टाटा मोटर्स ने सेफ्टी के मामले में अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। Tata Punch को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है।

  • डुअल एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • 31 वेरिएंट्स और पांच कलर ऑप्शन्स

टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

8 लाख में अच्छा ऑप्सन

अगर आप 8 लाख रुपये के बजट में सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो ये गाड़ियां आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा Kylaq SUV सेगमेंट में टॉप चॉइस हैं, जबकि मारुति डिजायर सेडान लवर्स के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। वहीं, टाटा पंच माइक्रो SUV सेगमेंट में बेस्ट चॉइस बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com