ये CNG Bike आपकी सारी सुविधा करेंगी पूरी, लेने से पहले फीचर्स पर डालें नजर

दुनिया की पहली CNG बाइक अब लॉन्च हो चुकी है, जो लगातार पॉपुलर होती जा रही है। इस बाइक को सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है। ऐसे में इस बाइक की माइलेज और CNG से चलने वाली खासियतों के बारे में भी चर्चा बढ़ गई है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बाइक के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे।
CNG Bike price
CNG Bike (सौ. Bajaj)CNG Bike
Published on
Updated on

CNG Bike. दुनिया की पहली CNG बाइक अब लॉन्च हो चुकी है, जो लगातार पॉपुलर होती जा रही है। इस बाइक को सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है। ऐसे में इस बाइक की माइलेज और CNG से चलने वाली खासियतों के बारे में भी चर्चा बढ़ गई है। ऐसे में आज की खबर के माध्यम से हम आपको बाइक के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे।

Bajaj Freedom CNG Bike

  • Bajaj Freedom CNG Bike में 2 किलोग्राम का CNG लेटर दिया गया है। इसके साथ ही आपको 2 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है। कंपनी ने अपने कस्टमर के लिए लिंक्ड मोनोशॉक का कभी इस्तेमाल किया है।
  • दुनिया की पहली CNG बाइक को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 95 हजार की शुरुआती कीमत देनी होगी।
  • कलर की बात की जाए तो इस बाइक में आपको 7 अलग कलर्स के ऑप्शन भी होंगे, जो तीन वेरिएंट में आएंगे। 95 हजार आप इस बाइक का बेसिक वेरिएंट खरीदने के लिए दे सकते हैं।
  • अगर आप ड्रम एलईडी वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो आपको 1.5 लाख देने होंगे। वही टॉप डिस्क वेरिएंट के लिए आपको 1.10 लाख रुपए देने होंगे।

इंजन और डिजाइन

Bajaj Freedom Bike में और फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको 125cc का दमदार इंजन देखने को मिलेगा, जो बेहतरीन पावर के साथ आपको माइलेज भी देता है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है, जो युवा पीढ़ी को काफी पसंद आएगा। इसमें फैमिली के लिए भी कई सारी चीजें एड की गई हैं। कंपनी ने दावा किया है कि बाइक दोनों फ्यूल्स पर कुल 330 किलोमीटर तक की माइलेज के साथ चल सकती है। इसका फ्यूल खर्च कम है और पेट्रोल से सीएनजी और सीएनजी से पेट्रोल पर आसानी से आप स्विच कर सकते हैं। इसके लिए बाइक में एक बटन भी दिया गया है।

कुछ बातें कर रखें ध्यान

लंबे सफर पर जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वैसे तो ये अच्छा ऑप्शन होने वाला है, हालांकि इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको बाइक का इस्तेमाल करने से पहले कंपनी द्वारा मिले इंस्ट्रक्शन बुक को अच्छी तरह से पढ़ना है और बाइक की मेंटेनेंस पर भी नजर डालनी है। साथ ही बता दें कि इस बाइक का फायदा यह भी है कि इसमें आग लगने के चांसेस कम होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com