नयी दिल्ली. आज यानी 30 अगस्त विश्व भर में इन्वेस्टमेंट गुरू कहलाने वाले वॉरेन बफेट (Warren Buffett) का जन्मदिन है। आज के ही दिन 1930 में पैदा हुए बफेट 91 साल के हो गए हैं। गौरतलब है कि उन्हें अपने इन्वेस्टमेंट्स के सिलेक्शन और उनमें इतने कामयाब होने के लिए ‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ भी कहा जाता है। साल 2020 के एक गणना के अनुसार बफेट 82.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स में 10 सबसे रईस शख्स में शुमार हैं। उन्होंने च्युइंगम बेचने से शुरुआत कर अपना इन्वेस्टमेंट गुरू तक का सफर बहुत मेहनत से पूरा किया।
जी हाँ दोस्तों बर्कशायर हैथवे के CEO और दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) का आज 91वां जन्मदिन है। वॉरेन बफेट का जन्म 30 अगस्त 1930 को नेब्रास्का में हुआ था। आपको जानकार अचरज होगा कि वॉरेन बफेट ने 11 साल की उम्र में पहला शेयर खरीदा था और आज उनकी दौलत करीब 6 लाख करोड़ रुपये यानी 82.6 अरब डॉलर या इससे ज्यादा भी है।
जन्म और निजी जीवन
जानकार बताते हैं कि वारेन बफेट का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में अगस्त 30, 1930 को हुआ था, उनके माता-पिता का नाम हावर्ड (Howard) और लीला (स्टाल) था। एक स्थानीय शेयर दलाल का बेटा होने के कारण उनको शेयर बाज़ार से कम उम्र में ही प्यार हो गया।बेंजामिन ग्राहम (Benjamin Graham) उनके एक प्रभावशाली परामर्शदाता थे।
ग्राहम के विचारों नें उनके ऊपर इस कदर प्रभाव छोड़ा की उनसे सीधे शिक्षा प्राप्त करने के लिए वो कोलंबिया प्रबंध स्कूल (Columbia Business School) में जाकर भर्ती हो गए। कभी उन्होंने खुद कहा था कि, ” मैं 15% फिशर (Fisher) हूँ और 85% बेंजामिन ग्राहम”। जैसा की वो अक्सर ग्राहम द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में कहते थे, “शेयर को एक व्यवसाय के रूप में देखना, बाज़ार के उतार चढाव को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना और सुरक्षा की गुंजाईश रहे इसकी चेष्टा करना, ये सभी निवेश करने के मूलभूत सिद्धांत हैं।” बेन ग्राहम नें उनको यही सिखाया था। आज से सौ वर्ष बाद भी निवेश के मूलभूत सिद्धांत यही रहेंगे।
आपको बता दें कि श्री बफेट नें 1952 में सुसान थोम्प्सन (Susan Thompson) से शादी कि। उनके 3 बच्चे हुए, सुसी, हॉवर्ड (Howard) और पीटर (Peter)। निकी कारणों से 1977 से उन्होनें अलग अलग रहना शुरू कर दिया था, हालाँकि जुलाई 2004 में सुसान कि मौत तक वो शादी शुदा ही बने रहे। उनकी सुपुत्री सुसी ओमाहा में रहती हैं और अपने सुसान A। बफेटट संस्था के द्वारा धर्मार्थ कार्य करती हैं और गर्ल्स, Inc (Girls, Inc।) कि राष्ट्रीय बोर्ड सदस्या भी हैं।
ऐतिहासिक दानी पुरुष
आपको जानकार अचरज होगा कि जून 2006 में बफेट नें लगभग एक करोड़ बर्क़शायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के बी श्रेणी के शेयर (जिनकी कीमत जून 23, 2006 तक लगभग 30.7 अरब अमेरिकी डॉलर थी),बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) को दिए थे। उस समय ये इतिहास का सबसे बड़ा धर्मार्थ दान बन गया था। 2006 से शुरुआत कर के संस्था को कुल दान राशी का 5% सालाना तौर पर प्रत्येक जुलाई को मिलेगा। इतना ही नहीं बफेटट गेट्स संस्था के निदेशकों के बोर्ड के भी सदस्य हैं।
उनसे जुडी कुछ रोचक बातें