-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ye Meri Family Juhi Parmar Rajesh Kumar Family Drama On Amazon Mini Tv
वीकेंड पर फैमिली संग देखें ये फिल्म, 90’s की यादें कर देगा ताजा, जानें कहा है उपलब्ध
- Written By: स्नेहा मौर्या
Best family drama on OTT: अगर आप इस वीकेंड कुछ हल्का-फुल्का, दिल को छू जाने वाला और परिवार के साथ देखने लायक सीरीज या मूवी ढूंढ रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके बारे में...

ये मेरी फैमिली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yeh Meri Family Movie: सिनेमाप्रेमियों के लिए वीकेंड हमेशा खास होता है। ऐसे में अगर आप इस बार अपने परिवार के साथ कोई दिल को छू लेने वाली और मजेदार वेब सीरीज देखने की सोच रहे हैं, तो ‘ये मेरी फैमिली’ एक परफेक्ट ऑप्शन है। साल 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। जूही परमार और राजेश कुमार जैसे अनुभवी कलाकारों की शानदार एक्टिंग और 90’s की नॉस्टैल्जिक फीलिंग्स ने इसे फैमिली ऑडियंस की फेवरेट बना दिया।
दरअसल, ‘ये मेरी फैमिली’ को रिलीज के समय से ही क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा। शो की कहानी अवस्थी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मिडिल-क्लास इंडियन फैमिली की भावनाओं, रिश्तों और रोजमर्रा की छोटी-छोटी खुशियों को खूबसूरती से पेश करती है।
इस फैमली ड्रामा ने जीता दर्शकों का दिल
सीरीज में आपको कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का शानदार बैलेंस देखने को मिलेगा। जूही परमार और राजेश कुमार के साथ-साथ चाइल्ड आर्टिस्ट अंगद राज और हेतल गड़ा ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। उनकी मासूम अदाओं और नैचुरल परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
हर एपिसोड में एक नई कहानी देखने को मिलती है, जो दर्शकों को न सिर्फ एंटरटेन करती है बल्कि इमोशनली भी जोड़ती है। शो में बच्चों के एग्जाम टाइम की टेंशन, भाई-बहनों की नोकझोंक, स्कूल लाइफ के मज़ेदार पल और पेरेंट्स की चिंता जैसी बातें बहुत ही रिलेटेबल तरीके से दिखाई गई हैं। यही वजह है कि यह सीरीज हर उम्र के दर्शकों को अपनी यादों में ले जाती है।
90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज उस दौर की मासूमियत, पॉप कल्चर और पारिवारिक बॉन्डिंग को बखूबी दर्शाती है। टीवीएफ (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को IMDb पर 8.9 की जबरदस्त रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और कंटेंट क्वालिटी का सबूत है। अब तक ‘ये मेरी फैमिली’ के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और चारों को ही दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।
ये भी पढ़ें- Rise and Fall में मचा घमासान, अर्जुन और आकृति के बीच हुई बहस, ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का लगाया आरोप
कहां उपलब्ध है सीरीज
हालांकि, अगर आप भी अपनी बचपन की यादों को दोबारा जीना चाहते हैं, तो इस शो को जरूर देखें। ‘ये मेरी फैमिली’ अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। तो इस वीकेंड, चाय की चुस्कियों और फैमिली टाइम के साथ इस दिल छू लेने वाली सीरीज का आनंद लें।
Ye meri family juhi parmar rajesh kumar family drama on amazon mini tv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMकल्याण में अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय को मंजूरी, ठाणे राजस्व प्रशासन के पुनर्गठन का बड़ा फैसला
Aug 06, 2026 | 09:55 AM6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी
Aug 06, 2026 | 09:54 AMTrump Helicopter: अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू
Aug 06, 2026 | 09:49 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














