- Hindi News »
- Article »
- Repair Work Is Underway In Ayodhya Junction After Several Bogies Of A Goods Train Derailed Yesterday
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास उतरे मालगाड़ी के 4 डिब्बे, कई ट्रेनें प्रभावित, देखें Video
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी पटरी से उतरी है. मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. ये मालगाड़ी टांडा से बाराबंकी जा रही थी.
- Written By: राहुल गोस्वामी

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निकट बड़ा ट्रेन हादसा
नई दिल्ली/अयोध्या: उत्तरप्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार अयोध्या धाम (Ayodhya) में मालगाड़ी का चार डिब्बे बीते शनिवार रात पटरी से उतर गए हैं। उक्त हादसा कटरा-अयोध्या रेल प्रखंड के रामघाट हाल्ट और अयोध्या धाम जंक्शन के बीच का है। वहीं इस घटना के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इतना ही नहीं इस हादसे के बाद कटरा(गोंडा) और दर्शननगर तथा अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन पर यातायात प्रभावित हो गया है। सूचना पर दुर्घटना राहत यान लेकर रेल अधिकारियों पहुंच गए है। वहीं इस मालगाड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
इस हादसे के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से वाराणसी रूट पूर्ण रूप से बाधित हुआ। इस पर गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं।इस बाबत रेलवे प्रशासन का कहना है कि, लूप लाइन से ट्रेनों को लाया जा रहा है जिससे ट्रेनों की भीड़़ ना हो। लेकिन वाराणसी ट्रैक पर कई यात्री ट्रेनें रास्ते पर ही फिलहाल खड़ी हो गई हैं। जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है उसकी वजह से दो और ट्रैकों पर आवागमन रुक गया है। मालगाड़ी काफी भरी होने की वजह से भी दिक्कतों का सामना हो रहा है। फिलहाल इन दोनों ट्रैकों को खाली कराने का कार्य चल रहा है। इसके लिए कई घंटों की मशक्क के बाद संचालन को सुचारू रूप से किये जाने की कोशिश है।
गौरतलब है कि, इससे पहले भी इसी तरह का हादसा बीते 18 मार्च को हुआ था। उस वक्त साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन अजमेर स्टेशन के करीब पटरी से उतर गई थी। अजमेर में मदार गांव के करीब यात्री ट्रेन होम सिग्नल के पास पटरी से नीचे उतर गई थी। हालांकि तब उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
राम जी की बुआ कौन थीं? जानिए वो रहस्य जो रामायण में नहीं लिखा, लेकिन कहानियों में छुपा है
पटरी से उतरी बालाघाट-इतवारी मेमू, कलमना-कामठी के बीच चौथी लाइन पर बड़ा हादसा, टूट गया ट्रेन का पहिया
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO
Repair work is underway in ayodhya junction after several bogies of a goods train derailed yesterday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कागज़ से डिजिटल तक, EVM ने बदला चुनाव का खेल, जानिए कैसे काम करती है ये मशीन और क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
May 04, 2026 | 11:06 AMनागपुर में अधूरी राहत, भांडे प्लॉट-दिघोरी फ्लाईओवर फिर लेट, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दी नई तारीख
May 04, 2026 | 11:06 AMKeralam Election Results: एलडीएफ का किला ढह रहा है? मुख्यमंत्री विजयन समेत 14 मंत्री चल रहे पीछे
May 04, 2026 | 11:01 AMMumbai Metro Line 4 Accident: मुलुंड में मेट्रो साइट पर फिर हादसा, 3 महीने में दूसरा हादसा
May 04, 2026 | 11:00 AMवाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
May 04, 2026 | 10:51 AMनागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
May 04, 2026 | 10:51 AMSalman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
May 04, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














