- Hindi News »
- Elections »
- Varanasi Women Ganga Ghat Special Puja Bengal Bjp Victory
वाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
Varanasi News: वाराणसी के गंगा घाट पर महिलाओं ने शंखनाद और सूर्य उपासना कर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की। बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

वाराणसी में पूजा करती महिलाएं, फोटो- IANS
Varanasi Women Pray for BJP Victory: देश की धार्मिक नगरी वाराणसी में सोमवार को एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां के प्रसिद्ध गंगा घाट पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। गंगा आरती के साथ ही महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना की। इस दौरान शंखनाद के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ बंगाल में सत्ता परिवर्तन और भाजपा की सरकार बनने की मंगलकामना की।
महिलाएं बोलीं-‘बंगाल में बदलाव जरूरी’
पूजा में शामिल एक महिला ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हमने यहां मां गंगा की प्रार्थना की है और आरती उतारी है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार बंगाल में भाजपा सत्ता में आएगी। वहां अब बदलाव होना बेहद जरूरी है और हम सभी चाहते हैं कि भाजपा की जीत हो।” वहीं एक अन्य महिला ने बताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार लाने के लिए उन्होंने सूर्य उपासना और शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने बहुत मुश्किलें झेली हैं और अब वे और तकलीफ नहीं उठाना चाहती हैं।
मतगणना शुरू होते ही एग्जिट पोल में बदलाव के मिल रहे संकेत
इसी बीच, सोमवार सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि इस बार बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड करीब 93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार के अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमानों ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल पुराने शासन के अंत और भाजपा की नई सरकार बनने की भविष्यवाणी की है।
सम्बंधित ख़बरें
Assam Jorhat Seat Result: गौरव गोगोई 4 हजार वोटों से चल रहे पीछे, चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
Assam Election Results: हिमंता ने असम में BJP को दिलाई हैट्रिक, कांग्रेस की हालत पिछली बार से भी खराब
तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला: पोस्टल बैलेट की गिनती में TVK का धमाकेदार प्रदर्शन, DMK को मिली बढ़त
Puducherry Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन ने बनाई बढ़त, TVK ने भी ठोकी ताल, जानें आकड़े
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन: अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ 5 लोगों की हत्या का आरोपी आमिर
TMC और BJP में सीधी टक्कर
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच देखा जा रहा है। इस बार लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। हालांकि, लेफ्ट फ्रंट का ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के साथ सीटों के बंटवारे का समझौता था। वर्ष 2021 के पिछले चुनावों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस ने 216 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 77 और एआईएसएफ को एक सीट मिली थी। उस समय कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट का खाता भी नहीं खुल सका था। इस बार दोनों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की बड़ी चुनौती है।
Varanasi women ganga ghat special puja bengal bjp victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी: महिलाओं ने की बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना, गंगा आरती के साथ BJP की जीत का मांगा आशीर्वाद
May 04, 2026 | 10:51 AMनागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
May 04, 2026 | 10:51 AMSalman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
May 04, 2026 | 10:51 AMलाडकी बहिन योजना में बड़ा उलटफेर: 54 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर, क्या आपका नाम भी कटा? अभी चेक करें
May 04, 2026 | 10:50 AMUP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
May 04, 2026 | 10:48 AMKamala Nehru Park: मुंबई की ऐतिहासिक ‘जूता हाउस’ संरचना का होगा पुनरुद्धार, 45 दिनों में पूरा होगा काम
May 04, 2026 | 10:48 AMAssam Jorhat Seat Result: गौरव गोगोई 4 हजार वोटों से चल रहे पीछे, चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
May 04, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













