प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली/मुंबई. मुंबई (Mumbai) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के ट्रैफिक कंट्रोल को अब एक धमकी भरा मैसेज मिला है। दरअसल इस मैसेज में मुंबई में 26/11 जैसा हमले दुबारा किए जाने की धमकी दी गई है।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को यह मैसेज उसके वॉट्सएप पर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर उसकी कोई भी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका लेकिन मुंबई में होगा। इतना ही नहीं इस धमकी में आगे यह भी कहा गया है कि, 6 लोग हैं भारत में, जो इस काम को पुरे दम से अंजाम देंगे। वहीं जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले कि सघनता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़ में मिली थी संदिग्ध नाव
गौरतलब है कि, रायगढ़ (Raigad) जिले के श्रीवर्धन में एक नाव संदिग्ध रूप से मिलने के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया था। दरअसल इस नाव में 3 AK-47 राइफलें मिली थीं। हालाँकि रायगढ़ (Raigad) तट पर मिले एके-47(AK-47) और नाव के मामले को केंद्रीय एजेंसियां काफी गंभीरता से ले रही हैं। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पता हो कि, मुंबई में हुए 26/11 हमले के आतंकी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में घुसे थे। इसके अलावा 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों में इस्तेमाल हुए RDXको भी रायगढ़ के श्रीवर्धन के तट पर उतारा गया था। हालाँकि 26/11 के हमलों के बाद दावा किया जा रहा है कि देश की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लेकिन आज मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज मिलने से इस दावे पर सवालिया निशान लग रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।