मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भयंकर तांडव कहर मचा रखा है । वहीं अब यह जानलेवा संक्रमण रोजाना हजारों लोगों को अपनी लील रही है। इसी बीच राज्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) में पहली बार 44 हजार से अधिक मामले सामने देखे गए हैं और 12 लोगों की जान भी गई है।
क्या हैं राज्य के हाल
इसके साथ ही जबकि राजधानी मुंबई (Mumbai) में 19 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में 207 लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन (Omicron) की भी पुष्टि हुई है। यह जानकारी बीते रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में बिएटी 24 घंटों में कोरोना के 44,388 नए मामले सामने आए हैं जबकि राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित 207 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 155 की रिपोर्ट बीजे मेडिकल कॉलेज ने और 52 की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ने भेजी है।
मुंबई: मिले 19,476 कोरोना पॉजिटिव
मुंबई में कोरोना के ग्राफ में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मायानगरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,476 नए मामले और सात लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 9,14,572 और मृतकों की संख्या 16,406 हो गई है।
BMC की विज्ञप्ति के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8,063 लोग इस जानलेवा वायरस से उबरे हैं। राज्य में अब तक 7,78,119 लोग ठीक हुए हैं।फिलहाल शहर में 1,17,437 एक्टिव मामले हैं। यहां आज रिकवरी रेट 85% दर्ज किया गया है।
मुंबई: 18 IPS ऑफिसर्स कोरोना की चपेट में
इसी बीच मुंबई में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है। वहीं अब फ्रंटलाइन वर्कर्स भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में अब मुंबई में 18 IPS अधिकारियों को कोरोना हो गया है। वहीं 48 घंटे में कुल 114 पुलिसकर्मी पॉजिटिव निकल चूके हैं।
महाराष्ट्र: बढ़ी ऑक्सीजन की जरूरत
इधर अब महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड मालमे सामने दिख रहे हैं। बीते 24 घंटे में भी 44 हजार से ज्यादा मामले दर्ज कर लिए गए हैं। इस बीच एक और ट्रेंड ने अब उद्धव सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके तहत अब राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत और भी बढ़ गई है। पहले जो डिमांड 250 MT मानी जा रही थी, अब वो बढ़ कर 350 MT हो चुकी है।