नई दिल्ली/कोलकाता: जहां एक तरफ आज कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta HC) के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय (Justice Abhijit Gangopadhyay) ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया। वहीं अब यह खबर पक्की हो गयी है कि, जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय BJP में शामिल होंगे। वे आगामी गुरूवार यानी 7 मार्च को पार्टी में शामिल होंगे।
आज प्रेस से मुखातिब होते हुए कलकत्ता HC के पूर्व न्यायाधिश अभिजीत गंगोपाध्याय ने BJP में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि, “यह हाई कमान(लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं) द्वारा तय किया जाएगा। मैं शायद सात मार्च को भाजपा में शामिल हो सकता हूं।” बता दें कि, पूर्व न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने बीते रविवार को घोषणा की थी कि वह 5 मार्च को (कलकत्ता उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे देंगे।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Former Calcutta High Court judge Justice Abhijit Gangopadhyay says, “Maybe on 7th (March) in the afternoon. There is a tentative program, when I will join BJP.” pic.twitter.com/IoMosl7PVJ
— ANI (@ANI) March 5, 2024
गौरतलब है कि, अपने पद से इस्तीफा देने के पहले उन्होंने इस सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि, क्या उनका राजनीति में प्रवेश करने का इरादा है। तब उन्होंने इस बाबत कहा था कि वह अपना इस्तीफा सौंपने के बाद ही मीडिया के सभी सवालों का जवाब दे सकेंगे। हालाँकि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा था कि, ‘अगर मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल होता हूं और वे मुझे नामांकित करते हैं, तो मैं निश्चित रूप से उस फैसले पर विचार करूंगा।’
हालांकि वहीं सूत्रों का यह दावा था कि, जस्टिस गंगोपाध्याय आगामी गुरुवार यानी 7 मार्च तक BJP में शामिल हो सकते हैं और अंतिम समय में किसी भी बदलाव को छोड़कर तामलुक सीट के लिए BJP उन्हें लोकसभा टिकट दे सकती है। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के वर्तमान कार्यकाल के दौरान उनके कई आदेश बंगाल सरकार के खिलाफ भी गए हैं।