Pic: Twitter
नई दिल्ली. दोपहर कि अन्य बड़ी खबर ले अनुसार BJP ने आज लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं एक बड़ी खबर के अनुसार इस बार BJP भाजपा ने रामपुर सीट के सस्पेंस से पर्दा हटाते हुए वहां से घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पार्टी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को इस बार टिकट मिला है। आजमगढ़ से कमल निशान पर चुनाव लड़ चुके निरहुआ ने इस घोषणा से पहले ही अपना चुनाव प्रचार शुरू कर चुके थे।गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश की यह सीट समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद से खाली पड़ी है।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases its list of candidates for Lok Sabha and Vidhan Sabha by-elections. Ghanshyam Lodhi and Dinesh Lal Yadav to contest from Uttar Pradesh, CM Manik Saha from Tripura, Rajesh Bhatia from Delhi and Gangotri Kujur from Jharkhand. pic.twitter.com/kbmmbbv48N — ANI (@ANI) June 4, 2022
हालाँकि, रामपुर सीट से मायावती पहले ही आजमगढ़ से गुड्डु जमाली को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पता हो कि, इस सीट पर आजम खान के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हो रहा है। गौरतलब है कि, लोकसभा उप चुनाव के लिए लोकसभा उपचुनाव के लिये नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 जून है। 23 जून को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 26 जून को होगी।
त्रिपुरा के लिए भी उम्मीदवार घोषित
इसी प्रकार BJP ने त्रिपुरा की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने टाउन बोरदोवेली से डॉ। माणिक शाह, अगरतला से डॉ। अशोक सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुरमा सुरक्षित सीट से इस बार पार्टी ने महिला उम्मीदवार उतारा है। यहां से स्वप्न दास पाल पार्टी की तरफ से लड़ेंगी। जुबराजनगर सीट से पार्टी ने महिला उम्मीदवार पर ही अपना भरोसा रखते हुए मलिना देबनाथ को यहां से टिकट दिया है।
आंध्र प्रदेश-झारखंड से भी प्रत्याशी घोषित
वहीं BJP ने आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट से जी। भरत कुमार यादव को इस बार चुनाव का टिकट दिया है। साथ ही झारखंड की मंदर विधानसभा सीट से गंगोत्री कुजुर पार्टी की उम्मीदवार बनी है।