- Hindi News »
- Article »
- Amritpal Singh Arrested After 36 Days There Was A Plan To Surrender With Supporters In Moga Will Be Sent To Dibrugarh Jail In Assam
भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद अरेस्ट, मोगा में ‘शक्ति प्रदर्शन’ का था प्लान, देखें गिरफ्तारी का Video
- Written By: राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/अमृतसर. आखिरकार भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब की मोगा पुलिस (Moga Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर ही लिया है। जानकारी हो कि, अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। वहीं बीते करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अनेकों कोशिशें और कई जगहों पर छापेमारी भी की थी। लेकिन वो तो जैसे हवा की तरह पुलिस की हाथ ही नहीं आ रहा था।
“#AmritpalSingh arrested in Moga,” tweets Punjab Police; urges people to maintain peace & harmony and not share any fake news. pic.twitter.com/KErpWy9DoS — ANI (@ANI) April 23, 2023
जाएगा डिब्रूगढ़ जेल
मामले पर सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। ये वही जेल हैं जहां उसके कई साथियों को भी फिलहाल रखा गया है। वैसे भी अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। ऐसी भी खबर है कि, पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से अरेस्ट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | Earlier visuals of Waris Punjab De’s #AmritpalSingh at Gurudwara in Moga, Punjab. He was arrested by Punjab Police from Moga this morning and is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam. pic.twitter.com/2HMxTr50s7 — ANI (@ANI) April 23, 2023
करना चाहता था शक्ति प्रदर्शन
यह भी खबर थी कि, अमृतपाल दरअसल अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। इसके लिए वह बाकायदा शनिवार रात को मोगा के गांव रोडे पहुंचा। यहां उसके करीबियों ने पंजाब पुलिस के अफसरों से संपर्क किया। इसके लिए रविवार यानी आज का दिन चुना गया था। अमृतपाल सरेंडर के वक्त अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।
Waris Punjab De’s #AmritpalSingh is likely to be shifted to Dibrugarh, Assam according to Punjab Police sources. https://t.co/Gid5RyHOeE — ANI (@ANI) April 23, 2023
पुलिस ने चली चाल
लेकिन बार-बार धोखा खा चुकी पंजाब पुलिस अब अलर्ट थी और उसे आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर यहां किसी तरह का माहौल बिगड़ सकता है। जिसके चलते अमृतसर के SSP सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG रविवार सुबह ही गांव रोडे के गुरूद्वारे में पहुंच गए। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने सुबह ही अमृतपाल को उठाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
#WATCH | Outside visuals from Rodewal Gurudwara in Moga, Punjab from where Waris Punjab De’s #AmritpalSingh was arrested by Punjab Police today. pic.twitter.com/gHtlARqarn — ANI (@ANI) April 23, 2023
NSA के तहत भी केस दर्ज
यह भी बताते चलें कि अमृतपाल पर NSA के तहत भी केस दर्ज है। पुलिस ने मामले बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है कि, मोगा में अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि, किसी तरह की फेक न्यूज शेयर न करें।
पाकिस्तान भागना चाहता था अमृतपाल
जानकारी हो कि, अमृतपाल पिछले 36 दिन से फरार चल रहा था। दरअसल उसने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। इस भयंकर घटना के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर आ गया था। हालांकि 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन तब अमृतपाल फरार हो गया था। वहीं अब तो नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल लिया था। क्योंकि बीच में खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते हुए पाकिस्तान भागने की जुगत में लगा था।
वहीं बीते 20 अप्रैल को अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर यहां के इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। तब वह लंदन जा रही थीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वहां से छोड़ दिया गया था।
Amritpal singh arrested after 36 days there was a plan to surrender with supporters in moga will be sent to dibrugarh jail in assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरलम में कांग्रेस की 10 साल बाद सत्ता में वापसी के संकेत, अब मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 5 दिग्गजों में होड़
May 04, 2026 | 01:12 PMAssam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PMNagpur Sand smuggling: सिस्टम पर सवाल, क्या सिर्फ मोहरों पर कार्रवाई, असली मास्टरमाइंड अब भी बच रहे?
May 04, 2026 | 01:07 PMजहां पीएम मोदी ने चखा था झालमुड़ी का स्वाद, उस झारग्राम सीट का क्या हाल है?
May 04, 2026 | 01:07 PMMira Bhayandar Salt Land Ownership: निजी मालिकाना हक बरकरार, हाई कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका केंद्र को
May 04, 2026 | 01:04 PMथलापति के सामने ढेर हुई DMK! आसपास भी नहीं है AIADMK, जानिए कैसे विजय ने ढहाया सबसे पुरानी पार्टियों का किला
May 04, 2026 | 01:01 PMट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल
May 04, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM














