अमृतपाल सिंह के समर्थकों का चैट लीक, निशाने पर थे अमित शाह सहित 3 बड़े नेता...फिर घिरे भगवंत मान

वारिस पंजाब दे मुखिया अमृतपाल सिंह के समर्थकों की एक ग्रुप चैट लीक हो गई है, जिसमें हथियारों एवं विदेशी फंडिंग की बातचीत की गई है। इसके साथ ही अमित शाह, रवनीत सिंह बिट्टू, विक्रम मजीठिया कथित तौर पर निशाने पर थे।
अमृतपाल सिंह के समर्थकों का चैट लीक, निशाने पर थे अमित शाह सहित 3 बड़े नेता...फिर घिरे भगवंत मान
अमृतपाल सिंह और अमित शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और शिरोमणी अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया अमृतपाल के समर्थकों के निशाने पर थे। यह सनसनीखेज खुलासा एक व्हाट्सऐप ग्रुप की लीक हुई चैट से हुआ है। यह व्हाटस्ऐप ग्रुप कथित तौर पर अमृतपाल के समर्थकों का है, इसका नाम 'वारिस पंजाब द टीम' है। अमृतपाल इस समय असम के डिब्रुगढ़ जेल में है। उसपर NSA लगाया गया है।

इस मामले में पंजाब पुलिस ने मोगा जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ सहित अगामी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मामला खुलते भाजपा नेता आप सरकार व सीएम मान हमलावर हो गए हैं।

विदेशी फंडिंग और हथियारों का चैट में जिक्र

सोशल मीडिया पर लीक हुई चैट में अमित शाह, बिट्टू, मजीठिया और तलवाड़ा जैसे नेताओं पर हमले की योजना का जिक्र था। ग्रुप में विदेशी फंडिंग, हथियारों की खरीद और भड़काऊ सामग्री के प्रचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी।

पुलिस का ऐक्शन

पुलिस ने इस मामले में लखदीप सिंह सरदारगढ़ (बठिंडा), बलकार सिंह (खन्ना) और पवनीदीप सिंह (मोगा) को मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चिन्हित किया है। वहीं, बलकार सिंह और पवनदीप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। मोगा के साइबर क्राइम थाने में IPC, UAPA और IT एक्ट की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

मजीठिया के बड़े दावे, बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणी अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया ने अमृतपाल का ऑडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें वह गैंगस्टरों से अपने रिश्ते की बात कर रहा है। लूट के माल राजनीतिक संबंधों का भी जिक्र कर रहा है। मजीठिया ने ऑडियो जारी करते मामले की जांच NIA से करवाने की मांग की है। इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। वहीं चैट लीक होने के बाद टारगेटेड नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com