- Hindi News »
- Article »
- Ahead Lok Sabha Election Aap Congress Seat Sharing Formula Delhi Punjab Gujarat
AAP-कांग्रेस में तय हुई लोकसभा सीट शेयरिंग! दिल्ली में 4 सीटों पर ‘आप ‘और 3 पर लड़ेगी कांग्रेस, गुजरात-हरियाणा-चंडीगढ़ में ऐसा है समीकरण
- Written By: राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksbha Elections 2024) को लेकर आज कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) में भी चंडीगढ़ और 4 राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। इसके तहत दिल्ली में AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस फोर्मुले के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस 9 और AAP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
इस बाबत कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, “दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी – नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 – चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।”
Delhi | Congress and AAP announce seat-sharing for the upcoming Lok Sabha elections 2024. Congress general secretary and MP Mukul Wasnik says, “Delhi Lok Sabha has 7 seats. AAP will contest on 4 – New Delhi, West Delhi, South Delhi and East Delhi; Congress will contest on 3 -… pic.twitter.com/rxi2i5fBqF — ANI (@ANI) February 24, 2024
इस मुद्दे पर आज यानी शनिवार 24 फरवरी को कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक और AAP की ओर से सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा की है। गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अब अपने कैंडिडेट उतारेगी। वहीँ पंजाब के लिए गठबंधन पर बात नहीं बनी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वहां पर अब अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
इतने अहम संस्थान की इज्जत मत उछालिए! चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, लगाए BJP के अंडर में काम करने के आरोप
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सामने आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला- उम्मीद है अब शांति आएगी
वासनिक ने कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”उन्होंने कहा, “चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।” वासनिक ने यह भी कहा, “गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि, “गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों – भरूच और भावनगर पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”
क्या है ‘आप’ का ‘4-3’ फार्मूला
गौरतलब है कि इस बाबत ‘आप’ के सूत्रों ने बताया था कि दोनों पक्षों ने सीटों के समझौते पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नयी दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 4-3 का फॉर्मूला दिया है।
कांग्रेस का लचर प्रदर्शन
अब तय बात के अनुसार 4 सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और 3 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस 4 सीटों की मांग कर रही थी। इसके पहले बताया गया था कि, फॉर्मूला तो तय हो चूका है, लेकिन कांग्रेस की 1 सीट की मांग के चलते अभी ऐलान नहीं हो सका है। आप ने अपने 4-3 के फॉर्मूले को लेकर तर्क को मानें तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसी भी सीट पर अब जीत हासिल नहीं की है। इस पर ‘आप’ का ये तर्क भी है कि MCD चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब ही रहा है।
फिलहाल दिल्ली लोकसभा की 7 सीटों पर इस वक्त BJP का कब्जा है। साल 2019 के चुनावों में कांग्रेस और आप दोनों को ही जीत नहीं मिली थी। जानकारी दें कि, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते बुधवार को ही कहा था कि, गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव आगामी अप्रैल-मई में हो सकते हैं।
Ahead lok sabha election aap congress seat sharing formula delhi punjab gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM













