- Hindi News »
- Article »
- Afghanistan Will Compete With India And Pakistan First Odi Clash With Netherlands
अफ़गानिस्तान का होगा भारत और पाकिस्तान से मुकाबला, पहले नीदरलैंड से होगी ODI भिड़ंत
- Written By: राहुल गोस्वामी

विनय कुमार
नयी दिल्ली. अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम अगले साल, यानी 2022 के जनवरी महीने में 3 वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज (Afghanistan vs Netherlands ODI Series, 2022) के लिए कतर (Qatar) की राजधानी दोहा (Doha) पहुंचेगी, जहां इस सीरीज में वह नीदरलैंड्स की टीम की मेजबानी करेगी।
‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड’ (ACB) ने अपने ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा है कि 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज़ 21 जनवरी से होगा। सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी और तीसरा यानी, अंतिम मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के इन तीनों मैचों का आयोजन ‘एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम’ दोहा, कतर (Asian Town Cricket Stadium, Doha) में किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले मनाया मातम…फिर इजरायल पर कहर बनकर टूटा पड़ा ईरान, तेल अवीव से लेकर दोहा तक बरसाए क्लस्टर बम
ICC बोर्ड की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में, 447% उछाल के साथ कतर बनेगा बनेगा क्रिकेट का नया केंद्र
Saudi Qatar में मेगा डील: रेगिस्तान में 300 KM/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
दुनिया नेपाल में उलझी रही, इधर इजराइल ने शुरू कर दी नई जंग, इस देश में की स्ट्राइक- VIDEO
गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम ने ‘@ICC ODI SUPER LEAGUE’ के तहत इस साल जनवरी (2021) में अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज में आयरलैंड को (Ireland vs Afghanistan ODI Series, 2021) 3-0 से हराकर 30 प्वाइंट्स हासिल किए थे। आपको याद दिला दें कि ‘आईसीसी वनडे सुपर लीग’ में प्रदर्शन के आधार पर दुनिया भर की टीमें ICC World Cup, 2023 के लिए क्वालिफाई करेंगी।
नीदरलैंड्स के खिलाफ इस आगामी द्विपक्षीय सीरीज के बाद अफगानिस्तान की टीम जनवरी और फरवरी 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ (Zimbabwe vs Afghanistan 2022) सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान को ‘ICC ODI SUPER LEAGUE, 2023’ के तहत ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की मेजबानी भी करनी है। उसके बाद वह भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के दौरे पर कूच करेगी।
इंग्लैंड 95 प्वाइंट्स के साथ टाॅप पर विराजमान
ICC ODI World Cup Super League के प्वाइंट टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम टॉप पर विराजमान है। इंग्लैंड ने अब तक खेले कुल 15 में से 9 मुकाबले जीते हैं। और उसके 95 प्वाइंट्स हैं। बांग्लादेश 80 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 60 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम फिलहाल 49 प्वाइंट्स के साथ 5वें पायदान पर है।अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें, तो वह 30 प्वाइंट्स के साथ 11वें नंबर पर चल रही है और नीदरलैंड 25 अंक लेकर 12वें पायदान पर है।
10 साल बाद होगा दोनों के बीच मुकाबला
अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज में अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच 10 साल बाद मुकाबला होने जा रहा है। क्रिकेट का इतिहास बताता है कि इन दोनों देशों के बीच आखिरी मुकाबला मार्च 2012 में हुआ था। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि दोनों के बीच अब तक 6 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से अफगानिस्तान ने 4 और नीदरलैंड ने 2 मैच जीते हैं।
Afghanistan will compete with india and pakistan first odi clash with netherlands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Narasimha Jayanti : आज नरसिंह जयंती पर भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!
Apr 30, 2026 | 02:39 PMनया महीना, नए नियम: 1 मई से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड और फ्यूल के दाम, अभी देख लें पूरी लिस्ट
Apr 30, 2026 | 02:39 PMअब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
Apr 30, 2026 | 02:35 PMअशोक खरात मामला, ढोंगी तांत्रिक के दफ्तर में मिला रहस्यमयी काला पत्थर, कोर्ट में वकीलों के बीच तीखी बहस
Apr 30, 2026 | 02:34 PMSambhavna Seth Surrogacy: संभावना सेठ के घर 10 साल बाद गूंजी खुशखबरी, सरोगेसी से पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश
Apr 30, 2026 | 02:30 PMताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, अब कैमरा शुल्क भी हुआ खत्म
Apr 30, 2026 | 02:24 PMनागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
Apr 30, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














