पाक में बाढ़ से तबाही, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

VIDEO: पाक में बाढ़ से तबाही! लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बहा पत्रकार, 116 की मौत

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार लाइव कवरेज के दौरान तेज बहाव में बह गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और बहस छिड़ गई है कि ये पेशेवर साहस था या ज़रूरत से...

अमन उपाध्याय

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब इसी संकट का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो रावलपिंडी के चहान डैम इलाके का है, जहां एक पत्रकार बाढ़ की स्थिति की लाइव रिपोर्टिंग करते हुए पानी के तेज बहाव में बह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर गर्दन तक पानी में खड़ा होकर हाथ में माइक लिए रिपोर्टिंग कर रहा था। कैमरे में सिर्फ उसका सिर और माइक नजर आ रहे थे। अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और पत्रकार बहने लगा। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देखें VIDEO-

अब तक 116 लोगों की मौत

पाकिस्तान में 26 जून से लगातार जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक कम से कम 116 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित इलाका पंजाब रहा, जहां 44 लोगों की जान गई है। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा में 37, सिंध में 18, और बलूचिस्तान में 16 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भी एक मौत और पांच घायलों की खबर है।

कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में

इस आपदा ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। सैकड़ों मकान जमींदोज हो चुके हैं, और कई इलाकों में बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं ठप पड़ी हैं। चहान डैम टूटने के बाद रावलपिंडी समेत कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रहा है।

सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें

इस पूरी घटना ने पत्रकारिता की सीमाओं और उससे जुड़े खतरों को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है। रिपोर्टर की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन उसकी रिपोर्टिंग को कहीं ‘असाधारण साहस’ तो कहीं ‘बेहद जोखिम भरा कदम’ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उसकी निडरता की सराहना की, यह कहते हुए कि उसने रिपोर्टिंग के दौरान अपनी जान की परवाह नहीं की। वहीं, कुछ लोगों ने मीडिया चैनलों पर टीआरपी की होड़ में पत्रकारों को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं