ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान पर हमले की ट्रंप ने कर ली तैयारी! तैनात किया जंगी जहाज, डर से 100 मीटर गहरे बंकर में छिपे खामेनेई

US Iran War News: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln पश्चिम एशिया में, ईरान हाई अलर्ट। अमेरिका सटीक हमले की तैयारी, UAE ने समर्थन नहीं दिया, जवाब कठोर हो सकता है।

अक्षय साहू

US Ready to Attack Iran: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी जंगी जहाजों के पश्चिम एशिया में पहुंचने से युद्ध का खतरा बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln तीन वॉरशिप्स के साथ इलाके में तैनात हो चुका है। ईरान में इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है और बताया जा रहा है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई बंकर में छिप गए हैं, जबकि कमान उनके बेटे ने संभाल ली है।

हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसपर सफाई देते हुए कहा है कि जहाजों की तैनाती सुरक्षा कारणों से की गई है। लेकिन पश्चिमी मीडिया के सूत्रों का कहना है कि अमेरिका ने ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर सटीक हमलों की तैयारी कर रखी है, जो इस हफ्ते हो सकते हैं।

अमेरिका ने क्यों चुना गया ये वक्त?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान इस समय अपने सबसे कमजोर दौर से गुजर रहा है। आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण सरकार की पकड़ कमजोर हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस स्थिति से अवगत कराया गया है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी जमीन, हवाई क्षेत्र या समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए नहीं होने देगा। UAE ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून और अपनी संप्रभुता का पालन करेगा और किसी भी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं बनेगा।

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी

ईरान ने अमेरिकी हमले की संभावनाओं को देखते हुए ट्रंप प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अगर किसी भी तरह का हमला हुआ चाहे सीमित हो या सटीक तो उसे पूरी जंग माना जाएगा और इसका जवाब बेहद कठोर होगा।

जानकारी के मुताबिक, ईरानी सेना हाई अलर्ट पर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पिछले साल भी अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमले से पहले इसी तरह सैन्य जमावड़ा किया था। अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इससे मध्य एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी