रूस दौरे पर पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अचानक PM मोदी के दोस्त से मिलने पहुंचे UAE राष्ट्रपति... पहले आए थे भारत, पूरी दुनिया में मची हलचल

UAE Russia Relations: यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अचानक रूस पहुंचे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। भारत के बाद यह उनका दूसरा विदेशी दौरा है।

अक्षय साहू

UAE President Visit Russia: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान अचानक रूस पहुंचे हैं। उन्होंने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह भारत के बाद उनका दूसरा विदेशी दौरा है। इससे पहले 19 जनवरी को वह कुछ ही घंटों के लिए भारत आए थे, और उनका भारत दौरा भी अचानक घोषित किया गया था। इस दौरे के पीछे UAE की वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रपति नाहयान लगातार विदेश यात्रा कर रहे हैं।

यूएई इन दिनों कई मोर्चों पर तनाव का सामना कर रहा है। उसका पड़ोसी और मुस्लिम दुनिया के शक्तिशाली देश सऊदी अरब के साथ यमन को लेकर गंभीर मतभेद हैं। दोनों देश कूटनीतिक रूप से टकराव की स्थिति में हैं। इस बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ सैन्य समझौता कर UAE की स्थिति और जटिल कर दी है।

यूएई-सऊदी अरब में तनाव जारी

यूएई और सऊदी अरब दोनों क्षेत्र में प्रमुख वित्तीय और व्यापारिक केंद्र बनने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी अरब की "विजन 2030" योजना और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रियाद में मुख्यालय शिफ्ट करने का दबाव, दुबई के प्रभुत्व को चुनौती दे रहा है। इसके अलावा, सूडान के गृहयुद्ध में दोनों देश अलग-अलग पक्षों का समर्थन कर रहे हैं। UAE ने इजरायल के साथ संबंध सामान्य कर लिए हैं, जबकि सऊदी अरब फिलिस्तीनी राज्य की शर्त पर अड़ा हुआ है। तेल उत्पादन और वैश्विक कीमतों को लेकर भी दोनों देशों के बीच अक्सर मतभेद बने रहते हैं।

पुतिन ने UAE राष्ट्रपति से मुलाकात में क्या कहा?

पुतिन ने कहा, "मध्य पूर्व की स्थिति पर हमारी चर्चा महत्वपूर्ण है। हमने फिलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष और गाजा पट्टी में मानवीय स्थिति सुधार के लिए संयुक्त प्रयासों पर कई बार बातचीत की है।" उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के निर्णय के अनुसार फिलिस्तीनी राज्य के निर्माण को एक सैद्धांतिक विकल्प बताया, जिससे क्षेत्र में दीर्घकालीन स्थिरता सुनिश्चित हो सकती है।

पुतिन ने "गेम्स ऑफ द फ्यूचर" के सफल आयोजन के लिए UAE को बधाई दी और इस पहल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, "दिसंबर में अबू धाबी में गेम्स ऑफ द फ्यूचर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय मल्टीस्पोर्ट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई। इस तैयारी में हमारे देशों ने सहयोग किया।" व्लादिमीर पुतिन ने UAE को अरब दुनिया में रूस का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बताया और कहा कि व्यापार लगातार बढ़ रहा है।

मेहमाननवाजी से गदगद हुए UAE राष्ट्रपति

यूएई के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा, "हम इन संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के हित में विकास और साझेदारी के लक्ष्यों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि UAE और रूस के बीच संबंध 50 से अधिक वर्षों से फलदायी सहयोग की विरासत पर आधारित हैं, और दोनों देश आर्थिक, ऊर्जा, निवेश, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी और स्थायी सहयोग से जुड़े हुए हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट