ट्रंप ने दी वर्ल्ड वॉर-3 की चेतावनी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'नहीं रुका युद्ध तो...', ट्रंप ने दी वर्ल्ड वॉर-3 की चेतावनी, राष्ट्रपति की वॉर्निंग से दहली दुनिया

Trump World War 3 Threat: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार खतरनाक रूप ले रहा है और हालिया महीने में 25,000 सैनिकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति आगे चलकर...

अमन उपाध्याय

Donald Trump Ukraine War:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि यदि यह संघर्ष जल्द नहीं रुका तो यह तीसरे विश्व युद्ध की जमीन तैयार कर सकता है।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने बताया कि सिर्फ पिछले महीने ही इस युद्ध में लगभग 25,000 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर सैनिक थे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही मौतें बेहद दुखद हैं और दुनिया को तत्काल इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

25 हजार सैनिक मारे गए

ट्रंप ने कहा कि मैं यहां हो रहीं हत्याओं को रुकते हुए देखना चाहता हूं। पिछले महीने लगभग 25,000 सैनिक मारे गए। हम इसे रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस तरह की चीजें अंत में तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकती हैं। जब तक हर कोई इस तरह के खेल खेलता रहेगा, हम अंततः एक बड़े युद्ध में फंस जाएंगे और हम ऐसा नहीं देखना चाहते।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का बयान

इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने भी रूस और यूक्रेन दोनों को लेकर ट्रंप की निराशा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति लगातार दोनों पक्षों पर सीजफायर के लिए दबाव डाल रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी देश ने पीछे हटने के संकेत नहीं दिए हैं। लीविट ने कहा कि ट्रंप सिर्फ औपचारिक बैठकों से परेशान हैं और वे वास्तविक कार्रवाई होते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस युद्ध के दोनों पक्षों से बेहद निराश हैं। वे सिर्फ बातें नहीं चाहते, वे वास्तविक शांति प्रक्रिया की प्रगति चाहते हैं। ट्रंप प्रशासन शांति प्रयासों में सक्रिय रूप से लगा है और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ दोनों देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।

यूक्रेन के साथ सुरक्षा समझौते का संकेत

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए आवश्यक सुरक्षा समझौते पर सहमति बनती है, तो अमेरिका यूक्रेन को सहायता देने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर तुरंत सहमति न देने से कीव पर दबाव बढ़ रहा है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब युद्ध दो साल से अधिक समय से चल रहा है और दोनों देशों में आक्रामक रुख के कारण शांति प्रक्रिया बार-बार अटक रही है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति की यह कड़ी चेतावनी स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा देती है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंतन का विषय बन जाती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी