वेनेजुएला पर हमले की तैयारी में अमेरिका (फोटो- सोशल मीडिया)  
विदेश

युद्ध रुकवाने का करते थे दावा...अब खुद जंग की तैयारी कर रहे ट्रंप, इस देश हमला करने की कही बात

US News: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला करने की संभावना जताई है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो पर अमेरिका में गैंग सदस्य और ड्रग्स भेजने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

अक्षय साहू

America Venezuela Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनावी रैलियों के दौरान एक दिन में युद्ध रुकवाने का दावा करते थे। हालांकि, वे अभी तक रूस-यूक्रेन या इजरायल-हमास युद्ध को रुकवाने में सफल नहीं हुए हैं। इसी बीच खबर आई है कि अब अमेरिका खुद एक देश पर हमला करने की योजना बना रहा है। इस देश का नाम वेनेजुएला है, जिसके साथ अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला करने की संभावना से इनकार नहीं किया है, जबकि वे अक्सर अन्य देशों के संघर्ष सुलझाने की बात करते रहे हैं। ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके शासनकाल में वेनेजुएला से अमेरिका में खूंखार गैंग सदस्य और ड्रग्स भेजे जा रहे हैं।

कैरेबियन क्षेत्र 4,000 सैनिक तैनात

जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने दक्षिणी कैरेबियन क्षेत्र में तीन अमेरिकी युद्धपोत और लगभग 4,000 सैनिक तैनात किए हुए हैं, जो संभावित सैन्य कार्रवाई की तैयारी का संकेत माना जा रहा है। न्यू जर्सी में मीडिया से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमला कर सकता है या वे मदुरो की ओर से युद्ध भड़काने की चिंता में हैं।

इस पर ट्रंप ने साफ तौर पर हमले की संभावना से इंकार नहीं किया और कहा, "देखना होगा क्या होता है। वेनेजुएला हमारे यहां अपने गैंग सदस्य, ड्रग डीलर और ड्रग्स भेज रहा है, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" इसके अलावा हाल ही में अमेरिका ने कैरेबियन क्षेत्र में एक नाव को निशाना बनाया था। जिसमें 11 वेनेजुएलाई लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका ने दावा किया था कि हमले में मारे गए सभी लोग कुख्यात ड्रग्स डीलर थे। इस घटना ने भी दोनों देशों के बीच जलती नफरत की आग में घी डालने का काम किया था।

मदुरो ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ट्रंप की धमकियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश में सभी गैंग्स को खत्म कर दिया है। मदुरो ने अमेरिकी प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बहाने वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप की यह हरकत एक व्यापक युद्ध योजना का हिस्सा है, जिसके जरिए अमेरिका पूरी दुनिया को अपनी इच्छानुसार नियंत्रित करना चाहता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें