- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Responds Texas Indian Man Murder Cuban Migrant
अवैध प्रवासियों पर अब… US में भारतीय नागरिक की हत्या पर भड़के ट्रंप, बोले- दिलाएंगे कड़ी सजा
US News Hindi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब देश में अवैध प्रवासियों के प्रति सहनशील रवैया नहीं अपनाया जाएगा। यह टिप्पणी पिछले हफ्ते टेक्सास के डलास में हुए...
- Written By: अमन उपाध्याय

अवैध प्रवासियों पर अब... US में भारतीय नागरिक की हत्या पर भड़के ट्रंप, बोले- दिलाएंगे कड़ी सजा
America News Hindi: 10 सितंबर को अमेरिका में भारतीय नागरिक नागमल्लैया की बर्बर हत्या कर दी गई। उनके सिर को कुल्हाड़ी से काट दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें इस खौफनाक हत्या की जानकारी है। ट्रंप ने बताया कि चंद्र नागमल्लैया डलास, टेक्सास के सम्मानित व्यक्ति थे और उनकी पत्नी और बेटे की आंखों के सामने उन्हें बेरहमी से मार दिया गया। इस घातक अपराध को एक अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले क्यूबा निवासी ने अंजाम दिया, जिसे देश में कभी नहीं होना चाहिए था।
ट्रंप ने कहा कि अब अवैध और आपराधिक प्रवासियों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं रहेगी। उनकी सरकार देश को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। अपराधी को पकड़ लिया गया है और उस पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया जाएगा, जिसमें उसे कानून के अनुसार सबसे कठोर सजा दी जाएगी।
क्या था पूरा मामला
डलास में एक मोटल में, मैनेजर चंद्रा मौली नागमल्लैया और कर्मचारी योर्डानिस के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। नागमल्लैया ने योर्डानिस से कहा कि टूटी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल न करे। योर्डानिस को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई कि यह निर्देश सीधे उन्हें न कहकर किसी और कर्मचारी के जरिए दिया गया। गुस्से में आकर, योर्डानिस ने कुल्हाड़ी से नागमल्लैया पर कई वार किए। नागमल्लैया पार्किंग से ऑफिस की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पत्नी और बेटा उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन योर्डानिस ने नागमल्लैया का सिर धड़ से अलग कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
बाइडेन सरकार पर गंभीर आरोप
ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि योर्डानिस को पहले बच्चों के यौन शोषण, वाहन चोरी और जबरन बंधक बनाने जैसे मामलों में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जो बाइडेन की विफलता के कारण उसे फिर से रिहा कर दिया गया। अगर योर्डानिस को दोषी ठहराया जाता है, तो उसे बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- घिर गया इजरायल! बस एक चिंगारी और सब… अरब देशों ने बनाया खतरनाक प्लान
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पुष्टि की है कि कोबोस-मार्टिनेज एक ऐसा अपराधी था, जिसकी डिपोर्टेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। लेकिन क्यूबा ने उसे वापस लेने से इंकार कर दिया। इसके चलते होमलैंड सिक्योरिटी को इमिग्रेशन नियमों के तहत कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान इस अपराधी ने यह हत्याकांड कर दिया।
Donald trump responds texas indian man murder cuban migrant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













