डोनाल्ड ट्रंप, कैरोलिन लेविट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'कातिल चेहरा, मशीन गन जैसे होंठ...', सेक्रेटरी की खूबसूरती पर फिसले ट्रंप, करने लगे शायरी- VIDEO

Karoline Leavitt Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया रैली में अपनी 28 साल की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की सुंदरता, होंठ और आत्मविश्वास की खूब तारीफ की।

अक्षय साहू

Trump Praise Karoline Leavitt: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए पेन्सिलवेनिया में थे। उन्हें वहां अपने आर्थिक एजेंडे का प्रचार करना था। यह रैली खास थी क्योंकि इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने अमेरिका के किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की राहत राशि की घोषणा की थी। पूरी अमेरिका की जनता इस रैली को ध्यान से देख रही थी।

लेकिन इस भाषण के दौरान ट्रंप की जुबान फिर फिसल गई। 79 साल के राष्ट्रपति ने मंच से अपनी 28 साल की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की खूबसूरती पर कसीदे पढ़ने लगे।  ट्रंप ने उनका "सुंदर चेहरा" और "होंठ" का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की।

ट्रंप से 50 साल छोटी हैं लेविट

ट्रंप रैली में अपनी सरकार की आर्थिक सफलताओं के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन फिर अचानक वो मुद्दे से भटक गए और कैरोलिन की तारीफ करने लगे। उन्होंने कहा, आज हम अपनी सुपरस्टार कैरोलिन को भी लेकर आए हैं। क्या वह महान नहीं हैं? ट्रंप ने इसके बाद लेविट की शारीरिक बनावट और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा, जब वह टीवी पर जाती हैं, तो वे हावी होती हैं। उनके खूबसूरत चेहरे और होंठ रुकते नहीं हैं, जैसे छोटी मशीन गन। इस बात पर भीड़ ने जोरदार ताली बजाई।

कैरोलिन लेविट ट्रंप से 50 साल छोटी हैं। ट्रंप ने आगे कहा, उसे कोई डर नहीं है क्योंकि हमारे पास सही नीति है। हमारे यहां महिलाओं के खेलों में पुरुष नहीं हैं। हमें दूसरों को ट्रांसजेंडर नहीं बेचना है और सीमाओं को खुला नहीं करना है। इसलिए उसे थोड़ा आसान काम मिला है। मैं दूसरी पार्टी का प्रेस सेक्रेटरी नहीं बनना चाहूंगा।

पहले भी कर चुके है ऐसी हरकत

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कैरोलिन की इस तरह तारीफ की हो। अगस्त में न्यूजमैक्स के साथ इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि कैरोलिन का चेहरा, दिमाग और होंठ बहुत खास हैं। उन्होंने कहा था, वे चलते हैं जैसे मशीन गन। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनसे बेहतर प्रेस सेक्रेटरी मिली होगी। इस रैली और इंटरव्यू से यह साफ हुआ कि ट्रंप कैरोलिन की बहुत प्रशंसा करते हैं और उन्हें अक्सर भाषण के दौरान इसके लिए मिसाल के तौर पर पेश करते हैं।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त