चौथी शादी करने के मूड में ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति दोहराएंगे क्लिंटन वाला कांड

Donald Trump: अपने हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जमकर तारीफ की, जिससे उनके रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लोग इसकी तुलना क्लिंटन-लेविंस्की मामले से कर रहे हैं।
चौथी शादी करने के मूड में ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति दोहराएंगे क्लिंटन वाला कांड
कैरोलिन लेविट, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump New Affair News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की तारीफों की झड़ी लगा दी। ट्रंप ने लेविट को सबसे अच्छी प्रेस सेक्रेटरी और शानदार इंसान बताया। इतनी ही उन्होंने कैरोलिन की आंखो और होंठों की भी तारीफ की। इसके बाद से ही लोगों के बीच ट्रंप और कैरोलिन के रिश्तें को लेकर चर्चा तेड हो गई है।

ट्रंप ने कैरोलिन की तारीफ करते हुए कहा कि, यह उनका चेहरा है, उनका दिमाग और उनके होंठ हैं। जैसे ही वो बोलते हैं, ऐसा लगता है जैसे कोई मशीनगन चल रही हो। ट्रंप ने कहा, "वो एक स्टार हैं। असल में वह एक शानदार इंसान हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी के पास कभी इतनी शानदार प्रेस सेक्रेटरी रही हो जितनी कैरोलिन हैं। उन्होंने बेहतरीन काम किया है।"

लोगों को याद आए क्लिंटन-लेविंस्की कांड

सोशल मीडिया पर ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस में अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट लेविट की तारीफ करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग इसे लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं, साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से की जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने ट्रंप का वीडियो शेयर करते हुए टिप्पणी की, "इससे मोनिका लेविंस्की जैसे वाइब्स आ रहे हैं।" यह कमेंट 1990 के दशक के उस विवादित घटनाक्रम की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की शामिल थे।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “ट्रंप ने अपने ब्यूटी पेजेंट्स, मार-ए-लागो क्लब के स्पा, जेफरी एपस्टीन के जेट, और कुछ अन्य जगहों पर शायद नाबालिग लड़कियों को आकर्षित करने के लिए ये शब्द कई बार इस्तेमाल किए होंगे।” वहीं तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “वो एक खौ़फनाक बूढ़ा आदमी है, और उसे ये भी नहीं समझ आ रहा कि उसने क्या कह दिया है।”

क्या है क्लिंटन-लेविंस्की कांड?

क्लिंटन-लेविंस्की कांड 1998 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी इंटर्न मोनिका लेविंस्की के बीच अवैध शारीरिक संबंधों के कारण हुआ। यह कांड मीडिया में व्यापक रूप से चर्चित हुआ और क्लिंटन पर झूठ बोलने का आरोप लगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com