भूकंप, सांकेतिक तस्वीर 
विदेश

EARTHQUAKE: खतरनाक भूकंप के झटकों से कांपा रूस, 7.4 तीव्रता से हिला देश, सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake in Russsia: शनिवार को रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास भूकंप आया, जिसकी तीव्रता USGS ने 7.4 और रूसी मीडिया ने 8.8 बताया है, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में 7.1 दर्ज की गई थी।

अमन उपाध्याय

Russia Earthquake latest News:  रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास एक जबरदस्त भूकंप आया। जर्मन जियोसाइंस रिसर्च सेंटर के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई और इसका केंद्र समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.4 रही और इसकी गहराई 39.5 किलोमीटर थी। हालांकि आंकड़ों में थोड़े अंतर हैं, दोनों एजेंसियों ने इसे गहरा और शक्तिशाली भूकंप माना। भूकंप के बाद, पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया और चेताया कि इस क्षेत्र में खतरा हो सकता है।

साथ ही, चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने भी सुबह 10:37 बजे (बीजिंग समय) जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में आया। चीन के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.1 और गहराई 15 किलोमीटर थी। स्थानीय स्तर पर सुनामी का खतरा बना हुआ है। हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इसके पहले भी इस इलाके में आया भूकंप

यह भूकंप उसी इलाके में आया है जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। उस समय जापान, अमेरिका और कई प्रशांत द्वीपीय देशों जैसे हवाई, चिली और कोस्टा रिका के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। कमचटका प्रायद्वीप भूवैज्ञानिक रूप से अत्यंत सक्रिय क्षेत्र में आता है और इसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा माना जाता है। यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। इस क्षेत्र में अतीत में कई बड़े और विनाशकारी भूकंप आए हैं। साल 1952 में कमचटका में 9.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसे अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाता है। उस समय के झटकों ने व्यापक तबाही मचाई थी और सुनामी भी आई थी।

अफगानिस्तान के भूकंप ने ली हजारों लोगों की जान

अभी सितंबर महीने में अफगानिस्तान में एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई और हजारों लोग घायल हुए। इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई थी, जिससे काफी तबाही हुई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर थी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें