पनामा भूकंप सौजन्य-एक्स
विदेश

Panama Earthquake: पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी अलर्ट, देखें खौफनाक VIDEO

Panama Earthquake Video: पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी तक महसूस हुए। भूकंप के बाद कई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

प्रिया जैस

Highlights:

  • दक्षिणी पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है।

  • भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर के तट पर स्थित 'पिटालोजा अरिबा' के करीब था।

  • पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के लिए सुनामी की चेतावनी जारी।

Panama Tsunami Warning: U.S. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह पनामा में 7.6 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। भूकंप के झटकों से राजधानी में इमारतें हिलने लगीं, जिससे लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।

भूकंप का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन तेजी से हिलती हुई नजर आ रही है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिणी सिरे के पास, पितालोसा अरिबा से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

राजधानी तक महसूस हुए झटके

राजधानी पनामा सिटी में भी झटके महसूस किए गए, जहां इमारतें हिलने लगीं और लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, संपत्ति और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

कई देशों में सुनामी की चेतावनी

दक्षिणी पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे मध्य और दक्षिण अमेरिका में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप के बाद, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर के तट पर स्थित 'पिटालोजा अरिबा' नाम के दूर-दराज इलाके से लगभग 10 किलोमीटर (6 मील) दक्षिण-पश्चिम में था।

जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

मंत्री मोंटाल्वो और सिनाप्रोैक की टीम देश को रिपोर्ट देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने प्रभावित लोगों तक मदद, संसाधन और सहायता पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को जुटाने का निर्देश दिया है। साथ ही, इलाके के सभी मंत्रालयों और संस्थाओं को समस्या के समाधान और बचाव के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। पूरी सरकार मदद पहुंचाने के काम में जुटी हुई है।

कई इमारतों को हुआ नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पनामा सिटी के बीच स्थित शहर 'पेनोनोम' में एक ऐतिहासिक इमारत का टावर और एक रिहायशी इमारत की कई बालकनियां गिर गईं। इस भयंकर भूकंप के बाद पनामा के शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।

राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने 'X' पर लिखा, "जो हुआ है, उसका इस्तेमाल घबराहट या अव्यवस्था फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।"

मित्र देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

भूकंप त्रासदी के बाद कोलंबिया, वेनेजुएला, मैक्सिको, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, इक्वाडोर, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक, पेरू, अल साल्वाडोर और होंडुरास जैसे मित्र देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया। राष्ट्रपति राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने अन्य देशों से मिले समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए आभारी व्यक्त किया। साथ ही, राष्ट्रपति ने अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और समर्थन करने वाले सैकड़ों मेयरों, संगठनों और नागरिकों का भी शुक्रिया अदा किया।

राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो फिलहाल पेनोम में मंत्री मोंटाल्वो के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए मदद और समाधान का काम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप