

इंदौर जिले का प्रभार छोड़ने से पहले CM मोहन यादव ने की अहम मुलाकात।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री प्रहलाद पटेल से मिले सीएम।
ऐदल सिंह कंसाना भी मुलाकात में रहे मौजूद।
PM ग्राम सड़क योजना और VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई बात।
CM Mohan Yadav Indore Decision: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रभार छोड़ दिया है। इस खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 नवंबर को एक पत्र जारी कर चेतन्य कश्यप को इंदौर जिले का नया प्रभारी मंत्री बनाए जाने की सूचना दी है।
वंही दूसरी तरफ सीएम मोहन यादव ने यह बड़ा फैसला लेने से पहले एक मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे।
दरअसल, सीएम मोहन यादव ने इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और एमपी के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से मुलाकात की।
इस मुलाकात की जानकारी देते हुए प्रहलाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुर पर पोस्ट करते हुए बताया कि नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान, सीएम मोहन यादव और ऐदल सिंह कंसाना से मुलाकात हुई इस मुलाकात को लेकर उन्होंने आगे बताया कि ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, वीबी-जी राम जी सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय ही ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कश्यप को इंदौर जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण बैठकों की जिम्मेदारी चेतन्य कश्यप संभालेंगे।
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ने बुधवार, 25 नवंबर को इस संबंध में ऑफिशियल ऑर्डर जारी कर दिया है। उप सचिव शैलेंद्र कुमार हनोतिया के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में चेतन्य कश्यप को उनके वर्तमान विभागीय दायित्वों के साथ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।