National Disaster Management Day: इमरजेंसी किट में रखें ये 10 चीजें, भूकंप-बाढ़ में आएंगी काम

Emergency Kit Essentials: भूकंप, बाढ़ या आग जैसी इमरजेंसी की स्थिति में कुछ जरूरी सामान तुरंत काम आ सकते है। जानें इमरजेंसी किट में कौन-सी 10 चीजें पहले से रखनी चाहिए।
Emergency kit disaster me 10 jaruri cheezein.
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

Disaster Safety Tips: आपदा कभी बताकर नहीं आती। भूकंप, बाढ़, आग या किसी दूसरी इमरजेंसी के दौरान अगर घर से तुरंत निकलना पड़े, तो जरूरी सामान ढूंढने का समय नहीं मिलता। ऐसे में घर में पहले से तैयार एक इमरजेंसी किट काफी काम आती है। इसे ऐसी जगह रखें जिसके बारे में परिवार के हर सदस्य को पता होनी चाहिए।

1. टॉर्च और अतिरिक्त बैटरी

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

बिजली जाने या रात में अचानक घर से निकलने की जरूरत पड़ने पर टॉर्च सबसे जरूरी चीजों में से एक है। मोबाइल की फ्लैशलाइट पर निर्भर रहने के बजाय एक छोटी टॉर्च और उसकी अतिरिक्त बैटरियां किट में रखें।

2. पावर बैंक और चार्जिंग केबल

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

इमरजेंसी में मोबाइल से परिवार के सदस्यों या मदद के लिए पूरी तरह चार्ज पावर बैंक, मोबाइल चार्जिंग केबल और जरूरत के हिसाब से एडॉप्टर किट में रखें।

3. फर्स्ट-एड किट

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

फर्स्ट एड किट में बैंडेज, गॉज, मेडिकल टेप, एंटीसेप्टिक और जरूरी सामान्य मेडिकल सामान रखें। घर में किसी सदस्य की नियमित दवा चल रही है, तो उसकी पर्याप्त मात्रा और जरूरी दवाओं की लिस्ट भी अलग से रखें।

4. पीने का पानी

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

इमरजेंसी में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए कुछ बोतलें पीने का पानी तैयार रखें और समय-समय पर उनकी एक्सपायरी या स्टोरेज की स्थिति जांचते रहें।

Emergency kit disaster me 10 jaruri cheezein.
Grapes Leaves Benefits: अंगूर के पत्ते फेंकने की न करें गलती, सेहत को मिल सकते हैं ये 7 फायदे

5. पैक्ड और जल्दी खाने वाली चीजें

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

ऐसे खाद्य पदार्थ रखें, जिन्हें पकाने या फ्रिज में रखने की जरूरत न पड़े, जैसे पैक्ड स्नैक्स, एनर्जी बार, ड्राई फ्रूट्स या दूसरे लंबे समय तक चलने वाली खाने की चीजें। बच्चों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक कुछ चीजें अलग से रखी जा सकती हैं।

6. जरूरी दस्तावेजों की कॉपी

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

पहचान पत्र, जरूरी मेडिकल जानकारी, इंश्योरेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी या सुरक्षित डिजिटल कॉपी रखें। इन्हें पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ फोल्डर में रखना बेहतर है।

7. सीटी या व्हिसल

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

अगर कोई व्यक्ति मलबे या बंद जगह में फंस जाए तो आवाज लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसी स्थिति में सीटी या व्हिसल से आसपास मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है।

8. जरूरी नकद पैसे

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

इमरजेंसी के दौरान एटीएम, कार्ड मशीन या ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा काम नहीं भी कर सकता है। इसलिए कुछ जरूरी नकद पैसे सुरक्षित जगह पर इमरजेंसी किट में रखने चाहिए।

9. मास्क और हाइजीन का सामान

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

धूल, धुआं या गंदगी वाली स्थिति में मास्क काम आ सकता है। इसके साथ टिश्यू, सैनिटाइजर, साबुन, सैनिटरी पैड और पर्सनल हाइजीन से जुड़ी जरूरी चीजें भी रखें।

Emergency kit disaster me 10 jaruri cheezein.
World Rabies Day: कुत्ते के काटने के बाद ये 5 गलतियां न करें, वरना बढ़ सकता है रेबीज का खतरा

10. छोटी जरूरी चीजों का मल्टी-यूज सेट

Emergency Kit
इमरजेंसी किटफोटो.सोशल मीडिया

किट में एक छोटा मल्टी-यूज टूल, मजबूत दस्ताने, माचिस या वाटरप्रूफ लाइटर जैसी चीजें परिस्थिति के अनुसार रखी जा सकती हैं। आग या ज्वलनशील सामान को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com