योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

UP Opinion Poll: स्कोर इंटेलिजेंस के सर्वे में यूपी में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान है। सपा-कांग्रेस गठबंधन बनने पर भी NDA और INDIA अलायंस के बीच मुकाबला करीबी दिख रहा है।
yogi vs akhilesh
CM योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादवSource- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सर्वे में भाजपा को 177 से 215 और सपा को 160 से 202 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • सपा-कांग्रेस गठबंधन को 174 से 219 और NDA को 181 से 226 सीटें मिल सकती हैं।

  • मुख्यमंत्री की पसंद में योगी आदित्यनाथ 35.29% के साथ पहले और अखिलेश यादव 26.50% के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

UP Election Survey 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबले की तस्वीर दिलचस्प होती दिख रही है। राज्य में मुख्य लड़ाई भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया अलायंस के बीच मानी जा रही है। हालांकि, मायावती की बसपा के साथ ओवैसी और चंद्रशेखर की मौजूदगी भी चुनावी मुकाबले को अहम बना रही है। इस बीच सामने आए 'स्कोर इंटेलिजेंस' के नए सर्वे ने राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। सर्वे में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया है, लेकिन सपा भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। वहीं, सपा और कांग्रेस के साथ आने पर चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

सपा के अकेले चुनाव लड़ने पर भाजपा को बढ़त

'स्कोर इंटेलिजेंस' के सर्वे के मुताबिक, अगर मौजूदा समय में विधानसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनने की संभावना है। हालांकि, सीटों के अनुमान को देखें तो भाजपा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। सर्वे में भाजपा को 177 से 215 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 160 से 202 सीटें जा सकती हैं। अन्य दलों की बात करें तो आरएलडी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। अपना दल (एस) को पांच, राजभर की पार्टी को तीन से पांच और निषाद पार्टी को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं।

सपा-कांग्रेस साथ आए तो NDA के लिए बढ़ेगी चुनौती

सर्वे में गठबंधन को लेकर भी अलग तस्वीर सामने आई है। इसके मुताबिक, अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ती हैं तो इंडिया अलायंस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 174 से 219 सीटें मिलने का अनुमान है।

yogi vs akhilesh
UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

दूसरी ओर, एनडीए को 181 से 226 सीटें मिल सकती हैं। इस स्थिति में बहुजन समाज पार्टी को केवल एक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन या दल को कम से कम 202 सीटों की जरूरत होगी। यह ओपिनियन पोल 15 अक्टूबर से 23 नवंबर के बीच कराया गया है। सर्वे में 91,429 लोगों की राय शामिल की गई है।

वोट शेयर में BJP से आगे निकली सपा!

सीटों के साथ-साथ वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा और सपा के बीच बेहद कम अंतर नजर आ रहा है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 36.69 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 36.98 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यानी वोट शेयर में सपा भाजपा से आगे दिखाई दे रही है।

अन्य दलों के संभावित वोट शेयर की बात करें तो बसपा को 11.45 फीसदी और कांग्रेस को 7.67 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अपना दल (एस) के खाते में 1.23 फीसदी, निषाद पार्टी को 0.51 फीसदी और राजभर की पार्टी को 0.8 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

yogi vs akhilesh
UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

यूपी में CM के लिए पहली पसंद कौन?

सर्वे में लोगों से यह सवाल भी पूछा गया कि वे उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे रहे। उन्हें 35.29 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 26.50 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को 8.59 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।