पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी।  सोर्स: गूगल इंटरनेट
विदेश

पूर्व विदेश मंत्री जेल में बेहोश होकर गिरे, हाथ और पैर में लगी चोट; पाकिस्तान में मचा हड़कंप!

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जेल में चक्कर आने से गिर पड़े। घुटने और हाथ में चोट के बाद अस्पताल में भर्ती, बेटी ने सरकार से मांगा न्याय।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • लाहौर की कोट लखपत जेल में टहलते समय अचानक चक्कर आने से गिरे शाह महमूद कुरैशी।

  • घुटने और हाथ में गंभीर चोट, डॉक्टरों ने 24 घंटे की निगरानी में रखा।

  • बेटी मेहर बानो ने सरकार पर उठाए सवाल, पिता की रिहाई और न्याय की मांग की।

Shah Mehmood Qureshi Health Updates: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने के बाद वह अपनी बैरक में गिर पड़े, जिससे उनके घुटने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

जेल अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में हुई। कुरैशी अपनी बैरक में टहल रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह संतुलन खोकर फर्श पर गिर गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (PIC) पहुंचाया।

PTI नेता के वकील राणा मुदस्सर उमर ने बताया कि बेहोश होकर गिरने के बाद कुरैशी को अस्पताल ले जाना जरूरी हो गया था। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें 24 घंटे की निगरानी में रखा है। इस अवधि के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर फैसला लिया जाएगा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा जाए या वापस जेल भेजा जाए।

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं शाह महमूद कुरैशी

शाह महमूद कुरैशी अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें 9 मई 2023 को पाकिस्तान में हुई हिंसा से जुड़े कई मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद बेटी मेहर बानो ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर निशाना साधते हुए अपने पिता की रिहाई की मांग की।

मेहर बानो ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन उन्हें झूठे मामलों में जेल भेज दिया गया। उन्होंने सिफर केस में बहादुरी से कानूनी लड़ाई लड़ी और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

बेटी ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल

मेहर बानो का दावा है कि उनके पिता को अदालतों से कई बार राहत मिल चुकी है, इसके बावजूद वह जेल में हैं। उन्होंने कहा कि 90 से अधिक बार जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक जरूरी रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया।

उन्होंने याद दिलाया कि कुरैशी ने चार दशक से अधिक समय तक पाकिस्तान की सेवा की है। वह दो बार देश के विदेश मंत्री रह चुके हैं और PTI के उपाध्यक्ष के तौर पर संविधान तथा लोकतंत्र के लिए संघर्ष करते रहे हैं। मेहर बानो ने अपने पिता के लिए न्याय और तत्काल स्वतंत्रता की मांग की है।

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई