रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

Ministry of Defence India: रक्षा बलों और मुख्यालय आईडीएस की भागीदारी से 2 से 31 अक्टूबर तक चला विशेष अभियान 6.0। 16,837 फाइलें हटाई, 2,905 जन शिकायतों और 466 अपीलों का किया गया निस्तारण।
Earnings of  89.68 crore from scrap
कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाईसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 8,507 स्थानों पर चला सफाई अभियान, 324 नियमों और प्रक्रियाओं को बनाया गया सरल

  • कबाड़ और ई-कचरे की बिक्री से ₹89.68 करोड़ की कमाई, 3.53 लाख वर्गफुट जगह हुई खाली

  • तांबरम एयरफोर्स स्टेशन ने 9 पुराने कुओं को संवारा, आईएनएस शिवाजी में स्थापित हुआ बायोमास आधारित सिस्टम

Defence Ministry Special Campaign 2026: सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और इसके अधीन आने वाले सभी प्रतिष्ठानों ने रक्षा बलों तथा मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (मुख्यालय आईडीएस) की सक्रिय भागीदारी के साथ 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, सरकारी कार्यों में लंबित मामलों को कम करना और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान विभाग द्वारा चिन्हित 8,507 स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों ने 324 नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया। ई-कचरे सहित कबाड़ के निपटान और बिक्री से लगभग 89.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत कुल 5,28,443 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 16,837 फाइलों को हटाया गया। इस प्रक्रिया से 3,53,291 वर्ग फुट स्थान खाली हुआ, जिसका उपयोग अब अन्य आवश्यक कार्यों के लिए किया जा सकेगा।

जन शिकायतों के निस्तारण में भी अभियान के दौरान उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। कुल 2,905 जन शिकायतों और 466 शिकायत अपीलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा, संसद सदस्यों (एमपी) से प्राप्त 91 संदर्भों और चार आईएमसी संदर्भों का भी जवाब दिया गया।

Earnings of  89.68 crore from scrap
सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

तमिलनाडु और महाराष्ट्र में सामने आईं उल्लेखनीय पहल

विशेष अभियान 6.0 के दौरान कई अभिनव और पर्यावरण अनुकूल पहल भी देखने को मिलीं। भारतीय वायु सेना स्टेशन, तांबरम ने एक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से नौ ऐतिहासिक उथले कुओं का कायाकल्प किया। ये कुएं लगभग 60 से 80 वर्ष पुराने थे। इनके पुनरुद्धार से प्रतिदिन एक लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध होने लगा है, जो स्टेशन की दैनिक जल आवश्यकता का लगभग 11.1 प्रतिशत पूरा करता है।

वहीं, दक्षिणी नौसेना कमान के अंतर्गत आईएनएस शिवाजी ने आईआईटी मुंबई के सहयोग से एक टन पत्तियों के प्रसंस्करण की क्षमता वाला बायोमास आधारित गैसीफायर स्टीम कुकिंग सिस्टम स्थापित किया। यह पहल कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Earnings of  89.68 crore from scrap
ईरान पर फिर हमले चाहता है इजरायल? नेतन्याहू रोज ट्रंप को कर रहे फोन! 7 प्वाइंट में समझें पूरा खेल

लंबित मामलों के निस्तारण पर रहा विशेष जोर

अभियान के तहत रक्षा बलों और मुख्यालय आईडीएस ने सैन्य चौकियों, इकाइयों, स्टेशनों, प्रतिष्ठानों और छावनियों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। साथ ही सरकारी कामकाज में लंबित मामलों को कम करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

इस दौरान जन शिकायतों, सांसदों के संदर्भों, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भो, शिकायत अपीलों तथा संसदीय आश्वासनों के समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता दी गई।

विशेष अभियान 6.0 के परिणामों से स्पष्ट है कि रक्षा प्रतिष्ठानों ने स्वच्छता, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।