Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

Kolkata Airport DRI Raid: कोलकाता एयरपोर्ट पर DRI ने विदेशी मुद्रा तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 3.51 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा बरामद।
Foreign currency worth Rs 3.51 crore seized
3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्तसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कोलकाता एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.51 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त

  • ट्रॉली बैग, जूते और नोटबुक के गुप्त खानों में छिपाकर ले जा रहे थे डॉलर-पाउंड

  • विदेशी मुद्रा की तस्करी का शक, DRI ने कस्टम एक्ट और FEMA के तहत दर्ज किया मामला

Foreign Currency Smuggling At Kolkata Airport: 7 Arrested: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.51 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में बैंकॉक जाने की तैयारी कर रहे सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी विदेशी मुद्रा को कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद DRI की टीम ने 6 नवंबर की सुबह एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान बैंकॉक जाने वाली उड़ान में सवार होने से ठीक पहले सात यात्रियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके शरीर, हैंड बैगेज और चेक-इन किए गए सामान से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

डॉलर और पाउंड शामिल

DRI के अनुसार, बरामद विदेशी मुद्रा में अमेरिकी डॉलर और ब्रिटिश पाउंड शामिल थे, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 3.12 करोड़ रुपये आंकी गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करेंसी छिपाने के लिए कई तरीके अपनाए थे। नोटों को ट्रॉली बैग और नोटबुक में बनाए गए गुप्त खानों, जूतों तथा चेक-इन बैगेज में रखे कपड़ों की जेबों में छिपाया गया था। कुछ विदेशी मुद्रा हैंड बैगेज और चेक-इन सामान के भीतर गहराई में छिपाई गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए यात्री विदेशी मुद्रा के कानूनी स्वामित्व और उसे अपने पास रखने से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सातों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ कस्टम एक्ट और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Foreign currency worth Rs 3.51 crore seized
ईरान पर फिर हमले चाहता है इजरायल? नेतन्याहू रोज ट्रंप को कर रहे फोन! 7 प्वाइंट में समझें पूरा खेल
Foreign currency worth Rs 3.51 crore seized
हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

विदेशी मुद्रा पर हो रही बड़ी कार्रवाई

इसी कार्रवाई के दौरान DRI ने एक अन्य मामले में अलग यात्रियों के सामान से करीब 39 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा भी बरामद की। इस मामले में संबंधित यात्रियों और बरामद मुद्रा को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया।

DRI ने कहा कि यह कार्रवाई भारत से विदेशी मुद्रा के अवैध प्रवाह को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। एजेंसी संगठित तस्करी नेटवर्क की पहचान कर उन्हें खत्म करने और देश के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है।