हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

PM Modi in Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में पीएम मोदी के साथ उनके राजनीतिक संबंधों पर खुलासा। विचारधाराएं अलग, लेकिन संघर्ष की समानता पर चर्चा।
sonia gandhi on pm narendra modi in thier book belonging a journey of love
सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' आज लॉन्च हो गई है।

  • 544 पन्नों वाली इस किताब के लिए कोई बड़ा लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया, यह सीधे मार्केट में आई है।

  • सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है।

Sonia Gandhi on PM Modi In Book: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) आज लॉन्च हो गई है। 544 पन्नों वाली इस किताब के लिए कोई बड़ा लॉन्च इवेंट नहीं रखा गया है, बल्कि यह सीधे मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन, परिवार, प्रेम और भारत में बिताए गए छह दशकों के निजी अनुभवों का एक प्रामाणिक दस्तावेज है। इस किताब में गांधी परिवार के जीवन में घटी बड़ी त्रासदियों के साथ-साथ साल 2004 के महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों का भी विशेष रूप से जिक्र किया गया है।

दुनिया के सामने नए अंदाज में सोनिया गांधी

सोनिया गांधी, जो दशकों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में रही हैं और अपनी निजी जिंदगी को हमेशा पर्दे के पीछे रखा, अब अपनी किताब के माध्यम से एक नए और अनूठे अंदाज में दुनिया के सामने आई हैं। इस किताब को लेकर वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गई हैं।

उनकी कहानी सुनाते हुए कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। किताब के लॉन्च से पहले गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें डाइनिंग टेबल पर इंदिरा गांधी, मेनिका गांधी, प्रियंका और राहुल गांधी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राहुल अपनी दादी से सवाल करते नजर आ रहे हैं। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में इटली से दिल्ली तक के कई रहस्यों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह गांधी परिवार का हिस्सा कैसे बनीं, इटली से दिल्ली आने के बाद इंदिरा गांधी के साथ उनका रिश्ता कैसा था। हाल ही में सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

PM मोदी के लिए सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक संबंधों पर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने लिखा है कि उनके और नरेंद्र मोदी के बीच कुछ समानताएं हैं। दोनों एक दशक से अधिक समय तक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन फिर भी उनके बीच कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ।

sonia gandhi on pm narendra modi in thier book belonging a journey of love
क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

सोनिया गांधी की आत्मकथा के अनुसार, वे केवल औपचारिक अवसरों पर मिलते हैं और 'नमस्ते' के अलावा कोई विशेष बातचीत नहीं होती। उनकी सोच और दुनिया को देखने का दृष्टिकोण अलग-अलग है। मोदी अपने भारत के विजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और वह अपने विजन के लिए संघर्ष कर रही हैं।

एक साधारण परिवार से सत्ता के शीर्ष तक

किताब में सोनिया गांधी ने सत्ताधारी वर्ग के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की सोच पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि देश के प्रमुख सत्ताधारी और प्रभावशाली वर्ग के प्रति प्रधानमंत्री की असहजता को वह भी अच्छी तरह समझ सकती हैं। सोनिया गांधी यह भी स्वीकार करती हैं कि मोदी ने एक साधारण और पिछड़े परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में अपनी मेहनत के बल पर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने का कठिन सफर तय किया है।

पीएम मोदी के लिए लिखी गई प्रमुख बातें

  • पीएम मोदी के साथ केवल औपचारिक मौकों पर मुलाकात होती है, जिसमें 'नमस्ते' के अलावा कोई विशेष बातचीत नहीं होती।

  • हमारी विचारधाराएं और दुनिया को देखने का नजरिया अलग-अलग हैं। दोनों अपने-अपने भारत के विजन के लिए प्रयासरत हैं।

  • मोदी की सोच सत्ताधारी वर्ग को लेकर सहमति जताती है। वह साधारण और पिछड़े परिवार से निकलकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे हैं।

बाबरी को लेकर सोनिया गांधी का बयान

लेकिन, इस किताब के प्रकाशन से पहले इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ब्रिटिश अखबार को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने बताया था कि बाबरी ढांचे को गिरते हुए देखकर वह रो पड़ी थीं। सोनिया गांधी के इस बयान पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कड़ी आलोचना की है।

sonia gandhi on pm narendra modi in thier book belonging a journey of love
प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

राइन ने कहा कि सोनिया गांधी को 32 साल बाद बाबरी मस्जिद के शहीद होने की याद आई और इसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। राइन ने सवाल किया कि इतने वर्षों तक सोनिया गांधी कहां थीं?