ईरान के खौफ से कांपा अमेरिका! ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी लड़ाकू विमान को हटाया

Iran US War: ईरान से हमले के खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से रिफ्यूलिंग टैंकर जर्मनी भेजे। कुछ हफ्तों में दूसरी बार विमान हटाए गए।
US Military Aircraft
अमेरिकी लड़ाकू विमानसोर्स: गूगल इंटरनेट।
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल से सैन्य विमान हटाए।

  • दो रिफ्यूलिंग टैंकर समेत कई विमान जर्मनी और दूसरे सैन्य ठिकानों पर भेजे गए।

  • इससे पहले सितंबर में RAF फेयरफोर्ड से अमेरिकी B-1 बॉम्बर हटाए गए थे।

Iran Threat US: ईरान से जुड़े सुरक्षा खतरे के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन में अपने सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विमानों को दूसरी जगह भेजना शुरू कर दिया है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को ब्रिटेन के RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से कई सैन्य विमान हटाकर जर्मनी और अन्य ठिकानों पर भेजे। कुछ ही हफ्तों में यह दूसरी बार है, जब अमेरिका को ब्रिटेन स्थित अपने सैन्य एयरबेस से विमान हटाने पड़े हैं। इससे क्षेत्र में ईरान की संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मिल्डेनहॉल एयरबेस से जर्मनी भेजे गए टैंकर

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, RAF मिल्डेनहॉल पर तैनात अमेरिका के दो रिफ्यूलिंग टैंकर सोमवार सुबह जर्मनी के लिए रवाना हुए। इसके बाद दिन में एयरबेस पर मौजूद कई अन्य ईंधन भरने वाले विमानों को भी जर्मनी और दूसरे सैन्य ठिकानों पर भेज दिया गया।

रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह फैसला ईरान की ओर से मिली धमकी के बाद लिया गया। हालांकि, धमकी की प्रकृति और अमेरिकी विमानों को निशाना बनाए जाने की आशंका से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

US Military Aircraft
Chhath Puja: मुस्लिम देश में छठ महापर्व कैसे मनाया जाता है? बिहार के किस परिवार ने की थी शुरुआत

पहले RAF फेयरफोर्ड से हटाए गए थे B-1 बॉम्बर

ब्रिटेन में अमेरिकी विमानों को हटाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सितंबर में ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से अमेरिका ने अपने B-1 बॉम्बर हटा लिए थे। यह कदम एयरबेस के बाहर पांच ब्रिटिश नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उठाया गया था।

RAF फेयरफोर्ड का इस्तेमाल अमेरिकी सेना पहले ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों के लिए भी कर चुकी है। ऐसे में वहां सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

अमेरिकी विमानों की आवाजाही पर ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका मंत्रालय दूसरे देशों की सैन्य गतिविधियों पर सामान्य तौर पर टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशनल जरूरतों के अनुसार विमान और सैन्य संसाधन नियमित रूप से अलग-अलग ठिकानों पर भेजे जाते हैं।

हालांकि, कुछ ही हफ्तों में ब्रिटेन के दो सैन्य एयरबेस से अमेरिकी विमानों की निकासी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका इन विमानों को कितने समय तक दूसरे ठिकानों पर रखेगा।

US Military Aircraft
जंगल का राजा शेर पेड़ों पर चढ़कर क्यों सोता है? वजह जानकर आप चौंक जाएंगे!