शहबाज शरीफ 
विदेश

ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के लिए छूट लेकर आया पाकिस्तान, सिख तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त किया ऑनलाइन वीजा

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में मुफ्त ऑफर लेकर आया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा। नकवी की यह टिप्पणी गुरुवार को लाहौर में सिख तीर्थयात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आई है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने सिख तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नकवी ने कहा कि सरकार ने सिखों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है।

मंत्री ने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के पासपोर्ट धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिना किसी शुल्क के 30 मिनट के भीतर अपना वीजा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों को भी मिलेगी।

दर्शन के लिए खोला जाएगा सिख विरासत स्थलों को

नकवी ने कहा कि सिख समुदाय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा। इसके लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।

124 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा की सुविधा

मंत्री ने युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर विशेष जोर देते हुए पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की संख्या सालाना एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की इच्छा व्यक्त की। नकवी ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान सरकार ने 124 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा की सुविधा शुरू की है। (एजेंसी)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें