पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 
विदेश

'रात को 2:30 बजे मुनीर ने कॉल करके...', भारत की मिसाइल से पाकिस्तान में तबाही, ये इलाके हुए बर्बाद

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तानी सेना के बड़े अधिकारियों और सरकार के अन्य लोगों के सामने कुबूल कर रहे हैं कि भारत ने नूर खान एयरबेस पर सटीक हमला किया था।

अर्पित शुक्ला

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शऱीफ ने कुबूल किया है भारत के जवाबी हमले में उनके कई एयरबेस बर्बाद हो गए हैं, खास तौर पर नूरखान एयरबेस। पाकिस्तान का ये कबूलनामा अब दुनिया के सामने आया है। ये वही पाकिस्तान है जो कल तक यह कह रहा था कि कुछ हुआ ही नहीं है और अपने लोगों को बेवकूफ बना रहा था। पारकिस्तानी जीत का जश्न मना रहे थे। अब वही कह रहा है कि नुकसान हो गया है।

शहबाज शरीफ का कबूलनामा

शहबाज शरीफ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस में वो कहते हैं, '9 और 10 तारीख की दरमियानी रात के करीब ढाई बजे सिपासलाहर जनरल असिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर मुझे बताया कि वजीरे-आजम साहब हिंदुस्तान ने अपने बैलेस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं जिनमें से एक नूरखान एयरबेस पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों में भी गिरे हैं... हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया।'

क्यों अहम है नूर खान एयरबेस

बता दें कि नूर खान कोई साधारण एयरबेस नहीं है। ये पाकिस्तान के VVIP और हाई लेवल मिलिट्री एविएशन का सेंटर है। इस्लामाबाद से इसकी नजदीकी और इसका डबल रोल एयरबेस को पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील हवाई ठिकानों में से एक बनाता है। अब तक के हमलों के बाद उपलब्ध सभी सैटेलाइट तस्वीरों से ये बात साफ है कि भारतीय वायुसेना ने पूरी सटीकता के साथ हमला किया था।

किसी भी जगह पर कोई भी टारगेट चूकता हुआ नहीं दिखा। इस्लामाबाद के निकट स्थित नूर खान एयरबेस, पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) के ऑपरेशन्स में मदद करता है और देश के टॉप VVIP एयर ट्रांसपोर्ट के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट